नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर चली गोलियां, तीन बदमाश गोली लगने से घायल, दो फरार, देखें वीडियो

चिल्ला बार्डर के पास चेकिंग कर रही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 3 बदमाशों घायल हो गए, जबकि पुलिस ने गिरोह के 2 और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 10:50 AM IST
police
पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर चली गोलियां, तीन बदमाश गोली लगने से घायल, दो फरार, देखें वीडियो

नोएडा. चिल्ला बार्डर के पास चेकिंग कर रही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 3 बदमाशों घायल हो गए, जबकि पुलिस ने गिरोह के 2 और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी मौके पाकर फरार हो गया। पुलिस को मौके से एक हाइवा डम्पर, अवैध असलहे, जिंदा कारतूस समेत लूट के तकरीबन डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किए हैं । सभी बदमाश बाबरिया गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इनके आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घायल हुए बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस चिल्ला बार्डर के पास चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हे आता देख रुकने का इशारा किया तो ये फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर गंदे नाले पर घेर लिया और जबावी फायिरंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तीनो घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पुलिस के अनुसार बरामद हुआ हाइवा करीब एक सप्ताह पहले दनकौर एरिया से लूटा गया था। मुठभेड़ में घायल बदमाशों के नाम आजाद, ढालू और किशनपाल हैं। हापुड़ निवासी आजाद व ढालू भाई है, जबकि किशनपाल संभल का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार करीब छह माह पहले सेक्टर 19 में मकान में घुसकर हुए एक लूटपाट के मामले में तीनों वांछित चल रहे थे। इनपर 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित था। मौके से पकड़े गए दो अन्य बदमाशों के नाम अर्जुन और अनिल है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी बदमाश बावरिया गैंग चलाते हैं। पकड़े गए इन बदमाशों से पूछताछ चल रही है।

Published on: