Highlights . लॉकडाउन का पालन कराने के हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च. रेड जोन में सुरक्षा के और कड़े किए गए इंतजाम
नोएडा। कोरोना वायरस की वजह से यूपी का गौतमबुद्ध नगर रेड जोन में शामिल है। 3 मई को लॉकडाउन-2 खत्म हो रहा है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारों ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया है। 4 मई से लॉकडाउन-3 शुरू होगा। लॉकडाउन-3 में जोन के हिसाब से छूट देने की तैयारी सरकार कर रही है। लेकिन, तीनों ही जोन में सुरक्षा कड़ी होगी। खासतौर से रेड जोन में।
लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने से पहले पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। साथ ही पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की अपील की है। दरअसल, लॉकडाउन का उल्लघंन लोग करते हुए नजर आ रहे है। जिसकी वजह से पुलिस को एक बार फिर से सड़कों पर उतरना पड़ा है। बाइक्स पर सवार होकर पुलिस मार्शल पहले नोएडा के सेक्टर 18 पर इक्कठा हुए। एडिशनल डीसीपी रणविजय के नेतृत्व फ्लैग मार्च की शुरूआत हुई।
पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से अपने घरों में ही कैद रहने की अपील की है। यह फ्लैग मार्च नोएडा शहर के सभी हॉटस्पॉट एरिया से होकर गुजरा। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि लॉकडाउन-3 का और भी कड़ाई से पालन कराया जाएगा। ताकि कोई घर से बेवजह बाहर न निकले सके। लॉकडाउन-3 को तीन जोन में बांटा है। पहला रेड, दूसरा आॅरेंज व तीसरा ग्रीन। ग्रीन जोन में सरकार ने जरुरत के सामान के अलावा अन्य दुकानों के खोलने के संकेत दिए है। साथ ही 50 प्रतिशत ट्रॉसपोर्ट के अलावा अन्य चीजें भी। वहीं, रेड जोन में पहले जैसे ही नियम लागू होंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में पुलिस की सख्ती और बढ़ेगी। सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पहले दो चरणों में 4 हजार 592 को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया है।