इस शहर में सात लुटेरी दुल्हन अब भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है।
नोएडा। अगर आप कुंवारे हैं और शादी करने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। क्योंकि, इन दिनों कई लुटेरी दुल्हन शहर में घूम रही है। जी हां, सही सुना आपने यूपी के मुरादाबाद शहर में इन दिनों लुटेरी अपना कहर बरपा रही है। हालांकि, पुलिस ने तीन लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि सात लुटेरी दुल्हन अब भी फरार है। इतना ही नहीं गिरोह का सरगना भी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
पुलिस कर रही है लगातार छापेमारी
सिटी एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हरियाणा के युवक से शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की वारदात में वांछित कासिम सहित अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों से सवाधान रहें, साथ शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
गौरतलब है कि हाल ही में शादी से पहले कर्ज उतारने के नाम पर वसूली और शादी के बाद घर का कीमती सामान समेटकर फरार होने वाली एक लूटेरी दुल्हन को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पिछले एक महीने से लूटेरी दुल्हन को तलाश कर रही मुरादाबाद पुलिस इस गिरोह की दो महिलाओं को पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़ी गई लूटेरी दुल्हन अमरोहा जनपद की रहने वाली है और वह अपने जीजा के साथ मिलकर गिरोह चला रही थी। हरियाणा निवासी युवक की शिकायत पर गिरफ्तार हुई लूटेरी दुल्हन अलग अलग नामों से युवकों को फंसाती थी और मौका देखकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती थी।
ऐसे बनाते हैं लोगों को शिकार
अमरोहा जनपद से संचालित यह गिरोह पिछले कुछ सालों में कई युवकों को ठग चुका है। गिरोह में अलग- अलग उम्र की पांच से ज्यादा महिलाए शामिल है जिनको शादी के एवज में पांच से बीस हजार तक कि रकम दी जाती थी। गिरोह के पुरुष सदस्य सोशल साइट्स से शादी के लिए इच्छुक युवकों को तलाश करते थे और उसके बाद फर्जी नाम पत्ते से किसी एक युवती से उसकी शादी की बात बढ़ाते थे। गिरोह के अन्य सदस्य फर्जी दुल्हन के परिजन बनकर खुद पर कर्जा होने की बात बताकर रकम वसूलने का प्लान तैयार करते थे। पुलिस गुलशन उर्फ पूजा की कथित माँ और बहन को पहले ही जेल भेज चुकी है। गुलशन उर्फ पूजा के पास से पुलिस को फर्जी दस्तावेज भी मिले है। हर बार यह गिरोह लूटेरी दुल्हन के नए पहचान पत्र और दस्तावेज लोगो को दिखाते थे ताकि पहचान छुपी रहे। पुलिस गिरोह के फरार तीन सदस्यों को तलाश कर रही है जो फरार चल रहे है। फरार सदस्यों में गिरोह का मास्टर माइंड कासिम भी शामिल है। एस पी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस गिरोह के खिलाफ जनपद व् आसपास के जिलों में भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं।