नोएडा

फिर मुठभेड़ से थर्राया यूपी का यह हाईटेक शहर, पुलिस ने एक बदमाश को किया पस्त

मुठभेड़ में शातिर बदमाश मुस्तकीम को लगी गोली, साथी बदमाश फरार
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 4:42 PM IST
Encounter
फिर मुठभेड़ से थर्राया यूपी का यह हाईटेक शहर, पुलिस एक बदमाश को किया पस्त

नोएडा. अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत ताबड़तोड़ मुठभेड़ कर रही है। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ हैं। इसी कड़ी में थाना कासना पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश गोली लगाने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस चकमा देकर फरार होने में करने में सफल हो गया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है।

शातिर बदमाश की पहचान गाजियाबाद लोनी के रहने वाले मुस्तकीम के रूप में हुई है। जांच में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार बदमाश ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद से वांछित था। शहर में भी लूट की विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे चुका था। पुलिस अनुसार डाढ़ा गोलचक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली से मुस्तकीम घायल हो गया। उइसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि इसमें गाजियाबाद के लोनी निवासी मुस्तकीम के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश के दूसरे साथी की पहचान नहीं हो सकी है। बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है। जबकि बदमाश पर नोएडा के साथ ही गाजियाबाद के विभिन्न थानो में भी कई मामले दर्ज हैं।

Updated on:
24 Nov 2018, 4:42 PM IST
Published on: