नोएडा

Public Holiday: खुशखबरी: 17 जुलाई को छुट्टी की घोषणा, जानें क्या है वजह

Public Holiday: पूरे देश में 17 जुलाई को छुट्टी रहेगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सभ्‍ज्ञी प्राइवेट और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे।

2 min read
Jul 12, 2024

Public Holiday: इस साल देश भर में मुहर्रम 17 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश में छुट्टी रहेगी। सरकारी और प्राइवेट ऑफिस नहीं खुलेंगे। सार्वजनिक अवकाश की जगह पर छुट्टी वाले दिन काम नहीं लेने के निर्देश हैं। हालांकि, सरकार चांद दिखने के बाद अपने स्तर से मोहर्रम की घोषणा कर सकती है।

मोहर्रम कर्बला के शहीदों का गम मनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन शिया समुदाय के लोग (मर्द और औरतें) काले कपड़े पहनकर गम की मजलिसों में शामिल होते हैं। इस दौरान कर्बला की लड़ाई, हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया जाता है।

इन जगहों पर बदं रहेंगे स्कूल और ऑफिस

यूपी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में सभी प्राइवेट और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है।

बैंकों में छुट्टी की घोषणा

वहीं, बैंकों में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जुलाई के महीने में 31 दिनों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार का अवकाश भी है। देखिए जुलाई में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई, 2024: Beh Dienkhlam के त्योहार के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
6 जुलाई, 2024: MHIP डे के कारण मिजोरम में बैंकों में अवकाश रहेगा।
7 जुलाई, 2024: रविवार।
8 जुलाई, 2024: कांग-रथयात्रा के मौके पर मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई, 2024: Drukpa Tshe-zi के मौके पर सिक्किम में बैंकों में अवकाश रहेगा।
13 जुलाई, 2024: दूसरा शनिवार।
14 जुलाई, 2024: रविवार की छुट्टी।
16 जुलाई, 2024: हरेला के मौके पर उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई, 2024: मुहर्रम/अशूरा
21 जुलाई, 2024: रविवार की छुट्टी।
27 जुलाई, 2024: चौथे शनिवार की छुट्टी।
28 जुलाई, 2024: रविवार की छुट्टी।

Updated on:
12 Jul 2024 08:14 am
Published on:
12 Jul 2024 08:07 am
Also Read
View All