नोएडा

अगले 48 घंटे में इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं, 6 डिग्री तक गिरेगा पारा

तेज धूप के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

2 min read
Jan 25, 2026
बारिश के दौरान की तस्वीर (फाइल फोटो)

रविवार की सुबह निकली तेज धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में करीब छह डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 27 और 28 जनवरी से एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है। इससे पहले शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा संभल में 95 मिमी दर्ज की गई। 27 और 28 जनवरी को फिर बारिश का दौर लौट सकता है। मेरठ में शुक्रवार देर रात 38 मिमी, मुजफ्फरनगर में 31.2 मिमी और सहारनपुर में 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं उत्तराखंड सीमा से सटे जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 27 जनवरी से दो दिनों के लिए फिर बारिश होगी। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से जुड़े जिलों में रविवार और सोमवार की सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है।

अगले 48 घंटे में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस गिर सकता तापमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तराई वाले इलाकों में नमी ज्यादा होने के कारण कोहरे की तीव्रता बढ़ सकती है। इसके चलते 26 और 27 जनवरी की सुबह कई जगह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आने वाले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

कल इन जिलों में घना कोहरा होने की संभावना

सोमवार को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, गुरुग्राम, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं।

27, 28 जनवरी को गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में 27 जनवरी को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

Also Read
View All

अगली खबर