नोएडा

Rain Alert: मार्च में ही ‘मई-जून’ वाली गर्मी! तेजी से चढ़ रहा पारा, 9–10 मार्च को इन जिलों में बारिश के संकेत

Rain alert: मार्च महीने के पहले सप्ताह से ही मई- जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 9,10 मार्च को मौसम में बदलाव होने के संकेत दिए हैं।

2 min read
Mar 08, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

Rain Alert: यूपी में मार्च की शुरुआत के साथ ही तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। आमतौर पर होली के आसपास रहने वाली हल्की ठंड इस बार लगभग खत्म हो चुकी है। कई जिलों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच गया है। जिससे दोपहर में गर्मी का असर साफ महसूस हो रहा है।

Rain Alert: प्रदेश में इस साल मार्च की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। कई जिलों में गर्मी ने समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार, 8 मार्च को राजधानी लखनऊ, बहराइच समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से करीब 3 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जिससे दिन के समय तेज गर्मी महसूस की जा रही है।

मार्च में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि कई जिलों में पारा 3 से 5 डिग्री तक और बढ़ सकता है। यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च के पहले ही सप्ताह में कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। बांदा जिले में अभी से गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है। जहां तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं प्रयागराज, कानपुर और आगरा जैसे शहरों में दोपहर के समय तेज गर्म हवाओं जैसा अहसास होने लगा है। रविवार को गोंडा, बहराइच सहित आसपास के जिलों में धूप तो निकली। लेकिन हल्की धुंध रही। मौसम केंद्र के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा में करीब 70 प्रतिशत नमी होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रात में तापमान करीब 20 डिग्री तक गिरने से कुछ राहत मिल रही है।

9, 10 मार्च को इन जिलों में धूल भरी आंधी बूंदाबांदी के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 9 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर आजमगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बस्ती, बाराबंकी समेत आसपास के जिलों में 9 और 10 मार्च को धूल भरी हवाओं के साथ हल्की गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

Also Read
View All

अगली खबर