नोएडा

नोएडा फिल्म सिटी में नौकरी करने वाली मुंबई की युवती से कई महीने तक रेप

नाेएडा फिल्म सिटी में नौकरी करने वाली मुंबई की एक युवती एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी करने की बात कहकर आरोपी युवक कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और जब वह प्रेगनेंट हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2022, 10:34 AM IST
Jogeshwari Father arrested for raping his son daughter in Mumbai
अपने बच्चों दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

नाेएडा फिल्म सिटी में नौकरी करने वाली मुंबई की युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी करने की बात कहकर आरोपी युवक कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं जब वह प्रेगनेंट हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। जब वह शादी की बात उठाती तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता और लगातार ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में इंसाफ की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मुंबई निवासी युवती नोएडा फिल्म सिटी की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करती थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुरुआत में कोरोन महामारी के कारण वह मुंबई में रहकर ही ऑनलाइन ऑफिस का कार्य कर रही थी। उसके कुछ समय बाद ही उसे नोएडा शिफ्ट होना पड़ा। उसने बताया कि नोएडा में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात नोएडा सेक्टर-18 में नौकरी करने वाले एक युवक से हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और दोनों के बीच संबंध बन गए। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था।

'पहले से शादीशुदा है युवक, मुझसे झूठ बोला'

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था। उसे बाद में पता चला कि उसने झूठ बोला था, वह पहले से शादीशुदा था। युवती ने बताया कि उस दौरान दोनों नोएडा सेक्टर-75 में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे और दोनों के बीच लगातार संबंध बनते रहे। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया।

मुरादाबाद ले जाकर खींची अश्लील फोटो

युवती का आरोप है कि एक दिन युवक उसे अपने माता-पिता से मिलाने के बहाने मुरादाबाद भी ले गया था। जहां उसकी अश्लील फोटो खींच ली और उसे ब्लैकमेल किया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही युवती की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

Published on: