नोएडा

कोरोना की एंटीबॉडी जांच किट के नकली पाउच बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश

Highlights - नोएडा पुलिस की छापेमारी में किट के 27 बंडल बरामद - पुलिस ने गिरफ्तार किया कंपनी संचालक - कॉपीराइट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2020, 1:06 PM IST
noida.jpg

नोएडा. कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एक कंपनी में छापेमारी कर एंटीबॉडी चेक रैपिड किट (कोविड-19) के नकली पाउच बनाने का पर्दाफाश करने का दावा किया है। इस दौरान पुलिस ने कंपनी के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सोमवार को सेक्टर-7 स्थित एक कंपनी के विधिक सलाहकार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक कंपनी द्वारा एंटीबॉडी चेक रैपिड किट (कोविड-19) के नकली पाउच का निर्माण उनकी कंपनी की नकल करके किया जा रहा है। उसके बाद पुलिस ने ये छापेमारी की।

एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि विपिन दुबे, विधिक सलाहकार न्यू लाईफ कम्पनी डी-22 सेक्टर-7 नोएडा द्वारा सूचना दी गयी कि एम/एस पाउचिंग द्वारा एन्टी बाडी चेक रैपिड किट (कोविड-19) के नकली पाउच का निर्माण उनकी कम्पनी की नकल करके किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-7 के डी ब्लाॅक स्थित आरोपी की फैक्ट्री पर छापेमारी कर उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

संचालक राजेश प्रसाद न्यू अशोक नगर दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से एंटीबॉडी चेक रैपिड किट (कोविड-19) के कुल 27 बंडल नकली पाउच (कुल 3,97,000) बरामद हुए हैं। इस मामले में कॉपीराइट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह का कहना है कि अब तक की जांच में पता लगा है कि यहां केवल किट का नकली पाउच बन रहा था। प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Published on: