नोएडा

Noida News: पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी छंगा घायल

खबर की खास बातें:— 1. बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का किया था प्रयास2. जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल3. हत्या, लूट, डकैती आदि के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं आरोपी पर
2 min read
Jul 31, 2019
criminal
Noida News: पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी छंगा घायल

ग्रेटर नॉएडा. सेक्टर ओमीक्रॉन-1 के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश अंकित उर्फ़ छंगा घायल हो गया है। पुलिस ने बदमाश अंकित उर्फ़ छंगा को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फायरिंग में साइट-5 के थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी में भी गोली लगी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। छंगा पर लूट, हत्या, डकैती जैसे कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल, 3 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ अंकित उर्फ़ छंगा जेतपुर गांव का रहने वाला है। ग्रेटर नोएडा के साइट-5 थाना क्षेत्र में आरोपी के आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां अलर्ट हो गई और वाहन चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान पुलिस को एक बाइक आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने बाइक सवारों को रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से छंगा घायल हो गया और जमीन पर जा गिरा। जिसेे इलाज के लिए पुलिस नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि अंकित पर जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, गैंगस्टर आदि के 6 से अधिक मुकद्दमे दर्ज हैं। यह थाना साइट-5 की एटीएम लूट की घटना मे वांछित चल रहा था। लूट की घटना में शामिल होने पर अभियुक्त पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

Published on:
31 Jul 2019 10:08 am