नोएडा

लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन से पहले ही इन सीटों पर सपा के प्रत्याशी तय!

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है।

2 min read
Aug 06, 2018
लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन से पहले ही इन सीटों पर सपा के प्रत्याशी तय!

संभल। लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी के तहत उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने भी अपनी मौजूदा कब्जे वाली सीटों पर फोेकस शुरु कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस समय जिन सीटों पर सपा का कब्जा है उनमें से कुछ सीटों को छोड़कर बाकी पर मौजूदा सांसद ही चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले BJP के वोट बैंक में सेंधमारी को इस क्षेत्रीय पार्टी ने ठोंकी ताल

इसके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का संभल से चुवाव लड़ना लगभग तय है। वे इसकी मंच से घोषणा भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि रामगोपाल यादव 2004 में संभल लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा ने यहां से कई बार के सांसद डॉ. शफीकुर्ररहमान बर्क को चुनाव लड़ाया था, जो विजयी रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में बर्क को मोदी लहर में भाजपा के सत्यपाल सैनी से हार का सामना करना पड़ा था। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने अपने वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है।

इस उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। ये सीटें हैं कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, बदायूं, फूलपुर, गोरखपुर, फिरोजाबाद। इन सीटों से फिलहाल कन्नौज (डिंपल यादव), मैनपुरी (तेज प्रताप यादव), आजमगढ़ (मुलायम सिंह यादव), बदायूं (धर्मेंद्र यादव), फूलपुर (नागेंद्र प्रताप पटेल), गोरखपुर (प्रवीन निषाद) और फिरोजाबाद से अक्षय यादव मौजूदा सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा इन सीटों में सिर्फ कन्नौज, मैनपुरी और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर फेरबदल करने की तैयारी में है।

दरअसल इन सीटों में से कन्नौज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव की जगह खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। जबकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मैनपुरी से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। इसके अलावा आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी कौन होगा इस बारे में अभी किसी नेता का नाम सामने नहीं आ रहा है। इस तरह उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल हैं।

ये भी पढ़ें

पश्चिमी यूपी की इस लोकसभा सीट पर ये बन सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी!
Published on:
06 Aug 2018 03:25 pm
Also Read
View All