इस बार 19 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है, इसलिए सावन का महत्व और भी बढ़ जाता है।
नोएडा। भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। यही कारण है कि सावन से पहले ही देशभर के शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरअसल, 28 जुलाई 2018 से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। श्रावण का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। साथ ही कहा जाता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने वाले लोगों को मच चाहा जीवन साथी मिलता है। वहीं लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखद हो जाता है। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के अच्छे अवसर होते हैं।
लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि इस बार सावन में 19 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। इस बार सावन पूरे 30 दिनों तक रहेगा। इसलिए अब सावन का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार श्रावण मास में इन पांच अचूक उपायों को करने से भोलेनाथ की कृपा भक्तों पर बरसेगी।
1. शिवलिंग की पूजा करते वक्त 21 बिलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखें और उन्हें शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न होते हैं।
2. अगर आपके घर में किसी तरह की पारिवारिक कलह है तो सावन के महीने में भगवान शिव के आगे गुग्गुल की धूप जलाएं।
3. जिन भी लोगों की शादी में अड़चन आ रही हैं उन्हें दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।
4. सावन महीने में बैल को हरा चारा खिलाना चाहिए क्योंकि बैल भगवान शिव का नंदी है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
5. सावन में जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत रहता है।