नोएडा

सावन स्टार्टिंग डेट २०१८- जानिए सही तारीख सावन का पहला सोमवार 2018 में कब से शुरू हो रहा है

सावन का पहला सोमवार 2018 - sawan का पहला सोमवार कब है तारीख तिथि और जानिए शुभ समय एंड सावन स्टार्टिंग डेट २०१८
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 1:31 PM IST
Feature image

नोएडा।सावन स्टार्टिंग डेट २०१८ :- सावन का महीना शुरु होते ही देशभर में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लग जाता है। श्रावन या सावन मास को भोलेनाथ से जोड़कर देखा जाता है। वहीं लोगों के मन में अभी से सवाल उठ रहा है कि 2018 में सावन का पहला सोमवार किस तारीख को पड़ रहा है। क्योंकि सावन के पहले सोमवार का बहुत महत्व माना जाता है। जानकारों की मानें तो सावन के पहले सोमवार को व्रत रखने और भोलेनाथ की आराधना करने से मन चाहा साथी मिलता है। साथ ही घर में लोगों की मुरादें भी पूरी होती हैं।

सावन का पहला सोमवार किस तारीख को पड़ेगा :

२०१८ में सावन की शुरुआत 28 जुलाई से हो रही है। जबकि सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई 2018 को पड़ेगा। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने और विधिवत पूजन करने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाता हैं और मन चाहा वरदान देते हैं। वहीं जिन लोगों को अच्छे जीवन साथी की इच्छा होती है उन्हें सावन के सोमवार का व्रत रखना चाहिए।

सावन में पड़ेंगे चार सोमवार

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे।

पहला सोमवार 30 जुलाई,

दूसरा सोमवार 06 अगस्त,

तीसरा 13 अगस्त और

चौथा सोमवार 20 अगस्त को पड़ेगा।

वहीं इस बीच 11 अगस्त को हरियाली अमावस्या भी है।

क्यों महत्वपूर्ण है पहला सोमवार

मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार को पूजन व व्रत करने से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही अधिकांश लोग पहले सोमवार से ही 16 सोमवार के व्रत की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा सावन में मंगलवार का भी व्रत भगवान शिव पत्नी देवी पार्वती के लिए रखा जाता है। लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने से लोगों को मन चाहा जीवन साथी मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी समृद्धि आती है। बहुत से लोग सावन के पहले सोमवार से 16 सोमवार के व्रत की शुरुआत करते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

28 जुलाई 2018 - सावन मास की शुरुआत

30 जुलाई 2018 - सावन का पहला सोमवार

06 अगस्त 2018 - सावन का दूसरा सोमवार

11 अगस्त 2018 - हरियाली अमावस्या

13 अगस्त 2018 - सावन का तीसरा सोमवार व हरियाली तीज

20 अगस्त 2018 – सावन का चौथा सोमवार

26 अगस्त 2018 - सावन का अंतिम दिन

Updated on:
9 Jul 2018, 1:31 PM IST
Published on: