नोएडा

यह अनोखी बस 7 घंटे में लखनऊ से पहुंचाएगी दिल्ली, शताब्दी के बराबर होगी स्पीड, जानिए कितना होगा किराया

शताब्दी ट्रेेन जैसा सफर मिलेगी बस में
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 9:36 AM IST
bus
यह अनोखी बस 7 घंटे में लखनऊ से पहुंचाएगी दिल्ली, शताब्दी के बराबर होगी स्पीड, जानिए कितना होगा किराया

नोएडा. दिल्ली से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ के बीच में शनिवार से यह बस सेवा शुरू हो गई है। इस बस सेवा के शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही उन यात्रियों को भी फायदा होगा, जिन्हें शताब्दी ट्रेन में सीट नहीं मिल पाती है। यह बस शतब्दी के समय पर ही चलेगी। साथ ही आॅनलाइन टिकट बुकिग की भी सुविधा होगी। यह बस यमुना एक्सप्रेस-वे से होती हुई लखनऊ जाएगी।

यह बस रोजाना शाम चार बजे से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से आलमबाग बस टर्मिनल के लिए रवाना होगी। यह बस रेलवे के समय सारणी के अनुसार लेगी। दरअसल में परिवहन विभाग की योजना है कि जिन यात्रियों को शताब्दी ट्रेन में सीट नहीं मिल पाती है। उन्हें सफर की अच्छी सुविधा मुहैया कराई जाए। यह बस शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के अनुसार चलाई गई है। गाजियाबाद डिपो के रीजनल मैनेजर एके सिंह ने बताया कि रेलवे की समय सारणी के अनुसार दिल्ली से बस का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लखनऊ के बीच 523 किलोमीटर का सफर यह बस तय करेगी। यह शाम चार बजे चलेगी, जबकि 11 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।

दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर जाने वाली इस बस का किराया 1332 रुपये देना होगा। साथ ही सुविधा के लिए लोग एडवांस में भी सीट बुक करा सकेंगे। एडवांस में सीट बुकिंग के लिए ऑनलाइन व तत्काल में सीट बुकेिंग के लिए काउंटर से करा सकते है। गाजियाबाद डिपो के रीजनल मैनेजर एके सिंह ने बताया कि जिन्हें दिल्ली व लखनऊ से शताब्दी ट्रेन में सीट नहीं मिल पाती, उनके लिए यह बस सेवा बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

Published on: