नोएडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी सांसद आम आदमी पार्टी से लड़ेंगे चुनाव, अरविंद केजरीवाल ने दिए संकेत

जन अधिकार रैली में दिल्ली के सीएम ने अरविंद केजवरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना
2 min read
Sep 09, 2018
aap
पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी सांसद आम आदमी पार्टी से लड़ेंगे चुनाव!

नोएडा. आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकारी पदयात्रा 8 सितंबर को नोएडा में समाप्त हो गई। जन अधिकार रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, फिल्म स्टार व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब रैली के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जनता की बुनियादी समस्या उठाई।

आम आदमी पार्टी की तरफ से 29 अगस्त को सहारनपुर से नोएडा तक जन अधिकार पद यात्रा का आयोजन किया गया था। जन अधिकार पद यात्रा का समापन 8 सितंबर को हुआ था। इस दौरान बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, किसानों की कर्ज माफी, शिक्षामित्रों, स्कूलों में शिक्षा में सुधार, महिला व लड़कियों की सुरक्षा, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर रैली का आयोजन किया गया। वहीं पद यात्रा के जरिए इन मुद्दो को आम आदमी पार्टी के नेताओं जनता के बीच रखे है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की माने तो बीजेपी ने तमाम मुद्दो पर जनता को मुहैया कराने का दावा किया था।

चुनाव लड़ने के लिए मांगा समर्थन

इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार में रॉफेल और नोटबंदी घोटाले के आरोप लग रहे है। जबकि कांग्रेस सरकार में कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, बोफोर्स के घोटाले के आरोप लगे थे। उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की वजह से यशवंत सिन्हा अब चुनाव लडना चनहीं चहाते है। लेकिन आम आदमी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा चुनाव लड़ें। इसके लिए उन्होंने जनता से समर्थन मांगा।

फिल्म स्टार लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने साफ ऐलान किया है कि शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाएंगी। इसमें कोई संशय नहीं है। ये बातें अरविंद केजरीवाल ने 8 सितंबर को नोएडा के सेक्टर-46 स्थित आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित जन अधिकारी रैली के दौरान कहीं है। शत्रुधन सिन्हा बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद है।

Published on:
09 Sept 2018 07:16 am