नोएडा

इस जिले में पहुंची मोदी की मंत्री और किया यह बड़ा ऐलान, लोगों में दौड़ी खुशी की लहर

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी समेत अतिथियों ने तिरंगे को सैल्यूट किया। राष्ट्रगान के बाद शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।

2 min read
Oct 03, 2018
Feature image

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जीआईसी मैदान में अटल तिरंगा उत्सव देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां के लोगों ने राजनीति नहीं राष्ट्रनीति का उत्तम उदाहरण पेश किया है। उन लोगों को परास्त किया है, जो समाज को निजी स्वार्थ के चलते बांटना चाहते हैं और भारत माता के टुकड़े करने संबंधी नारा देते हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ 131 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने और उद्घाटन के साथ हुआ।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी समेत अतिथियों ने तिरंगे को सैल्यूट किया। राष्ट्रगान के बाद शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। स्मृति ईरानी ने कहा कि अटल उत्सव कार्यक्रम से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई है। देशभक्ति का जो दीप जलाया गया है, उसकी रोशनी मुजफ्फरनगर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। यह जज्बा दूर तक जाना चाहिए, तभी बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ‘मुजफ्फरनगर का नाम शहीद भगत सिंह नगर हो’ स्मृति ने कहा कि शहीद भगत सिंह के साथ दूसरे क्रांतिकारियों के बलिदान को सभी को याद रखना चाहिए। साथ ही मुजफ्फरनगर का नाम शहीद भगतसिंह नगर रखा जाना चाहिए। इससे वह भी सहमत हैं।

मेरठ में भी लगेगा 380 फीट ऊंचा तिरंगा
उधर चंद्रमोहन परमधाम संस्थापक पूर्णगुरु चंद्रमोहन महाराज ने कहा कि सात लाख क्रांतिकारियों के त्याग, यातना और बलिदान से देश को आजादी मिली है। इतना बलिदान किसी भी देश की क्रांति में नहीं हुआ। क्रांतिकारी, श्रीराम, कृष्ण और भगवान बुद्ध के समान हैं। जाति के नाम पर आर्मी व सेना बन रहीं है, जो क्रांतिकारियों का अपमान है। मेरठ में 380 फीट ऊंचा तिरंगा निर्माण और गुमनाम क्रांतिकारियों का स्मारक बनाया जाएगा।

Published on:
03 Oct 2018 08:30 pm