नोएडा

इस बैंक में है अकाउंट तो फ्री में मिलेंगे पांच लाख रुपये, फायदा लेने के लिए तुरंत करें ये काम

अगर आपका भी बैंक में अकाउंट है तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 5:37 PM IST
bank

नोएडा। अगर आपका भी भारतीय स्टेट बैंक में अकाउंट है तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल, एसबीआई द्वारा अपने ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर दिया जा रहा है। जिससे उन्हें सीधे पांच लाख रुपये का फायदा होगा, वो भी फ्री में। वहीं अगर आपका अकाउंट इस बैंक में नहीं भी है तो तुरंत बैंक पहुंचकर आप भी अपना अकाउंट खुलवा लें। फ्री में पांच लाख रुपये का लाभ लेने के लिए आपके पास 31 अगस्त तक का ही समय है।

कैसे मिलेगा पांच लाख का लाभ

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त एक्सीडेंटल कवर दिया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आप किसी भी ब्रांच में जीरो बैलेंस अकाउंट भी खुलावा सकते हैं। इसके बाद ही आपको लाभ मिलना शुरु हो जाएगा।

करना होगा यह काम

बैंक की स्कीम के तहत लाभ लेने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर यूनू एप डाउनलोड करना होगा। इस एप में रजिस्टर्ड होने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड व पैन कार्ड होना चाहिए। वहीं अगर आप 31 अगस्त से पहले ही इसमें रजिस्टर्ड हो जाते हैं तो स्कीम का लाभ जीरो बैलेंस अकाउंट पर भी मिलेगा। लेकिन इसके बाद आपको न्यूनतम बैलेंस रखना आवश्यक होगा।

18 साल से अधिक होनी चाहिए उम्र

बैंक द्वारा शुरु की गई इस स्कीम का लाभ लेने के लिए कुछ शर्ते भी रखी गई है। इसका लाभ केवल भारत की नागरिकता वाले लोग ही ले सकते हैं। अकाउंट होल्डर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही आधार कार्ड व पैन कार्ड की डिटेल्स मैच होनी चाहिए।

एप के जरिए हो सकेंगे ये काम

एप के जरिए आप घर बैठे ही चेकबुक भी मंगा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको 10 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। इस एप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
नोएडा में एसबीआई बैंक की मैनेजर एस. ऊषा ने बताया कि बैंक द्वारा शुरु की गई इस स्कीम से बहुत लोगों को फायदा होगा।

Published on: