नोएडा

मौसम विभाग के बाद गृह मंत्रालय ने भी दी चेतावनी, आज इन शहरों में जताई तबाही की आशंका

नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर व आसपास के शहरों में आंंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग और गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 5:46 PM IST
storm

नोएडा। बुधवार को वेस्ट यूपी समेत देशभर के विभिन्न इलाकों में आए तेज आंधी तूफाने के बाद एक बार फिर मौसम विभाग और गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आज मौसम करवट ले सकता है।

जिसके चलते इन शहरों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा, खुर्जा बुलंदशहर समेत कई शहरों में आंधू तूफान आ सकता है। जिसके चलते लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है।

गौरतलब है कि 2 मई को वेस्ट यूपी में आंधू तूफान के चलते कई लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल भी हुए। वहीं इससे लाखों का नुकसान भी हुआ। जिसके बाद सभी जिलों में प्रशासन द्वारा लोगों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिससे की किसी तरह की हानि न हो। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों को इसकी जानकारी दी गई कि तेज आंधी और तूफान आने की संभावना है। इसलिए इस स्थिति में बाहर न निलके।

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा वेस्ट यूपी के कई जिलों मे 5 मई को भी आंधी तूफान आने की संभावना जताई गई थी। हालांकि इस दिन मौसम में किसी तरह का परिवर्तन देखने को नहीं मिला। लेकिन अब फिर से मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि 6 से आठ मई तक मौसम करवट ले सकता है और ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर के कई शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है।

Published on: