नोएडा

1 जून में खुलेगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, नोएडा समेत कई शहरों के लोगों को मिलेगा फायदा

एक्सप्रेस-वे को खास तरीके से बनाया गया है। इसे 1 जून से लोगों को खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 4:08 PM IST
Eastern Peripheral Expressway first smart and green highway of India

नोएडा। दिल्ली में प्रदूषण कम करने और नोएडा समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों के लोगों को राहत देने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल का निर्माण किया गया है। एनएचएआई द्वारा इस हाइवे को 11 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। हालांकि कई डेडलाइन क्रॉस होने के बाद भी यह हाइवे खुलने का इंतजार अभी भी बरकार है।

वहीं गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने देश में वीवीआईपी कल्चर को आईना दिखाने वाला एक बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तता के चलते उद्घाटन के लिए अटके पड़े ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को तय समय पर ही खोलने का निर्देश दिया है। जिसके चलते नोएडा समेत अन्य शहरों के लोगों को काफी राहत भी मिलेगी।

समय पर हो शुरु

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए NHAI को आदेश देते हुए कहा कि पीएम द्वारा उद्घाटन किए जाने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इसे इस साल जून तक खोल देना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि अगर पीएम के पास एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए समय ही नहीं है। यदि 31 मई तक इसका उद्घाटन नहीं होता तो जून में इसे आप आम जनता के लिए खोल दें।

लोगों को मिलेगी राहत

नोएडा में रहने वाले राजेश कुमार बताते हैं कि उनका एक प्लॉट बागपत में है और जब वह वहां जाते हैं तो काफी समय लग जाता है। लेकिन अब सरकार द्वारा ईस्टर्न पेरिफेरल का निर्माण किया गया है। जिससे कुछ ही समय में नॉनस्टॉप मंजिल तक पहुंचा जा सकेगा। हालांकि कई बार इसके उद्घाटन की बात हुई लेकिन अभी तक इसे शुरु नहीं किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में जाम से मिलेगी राहत

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में वाहनों का बोझ कम हो जाएगा। जिसके चलते यहां आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इस एक्सप्रेस-वे को ऐसे बनाया गया है कि इस पर 200 साल तक भी गड्ढे नहीं होंगे।

इन जिलों से गुजर रहा एक्सप्रेस-वे

बता दें कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे हरियाणा के सोनीपत स्थित कुंडली के एनएच-1 से शुरू होकर बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर व फरीदाबाद से लेकर पलवल में खत्म होगा। इस एक्सप्रेस-वे को दिल्ली के आउटर रिंग रोड का नाम भी दिया गया है। इसका कारण यह है कि हरियाणा या यूपी के कई जिलों से आने-जाने वाले वाहनों को अब दिल्ली में एंट्री नहीं लेनी पड़ेगी और वह बाहर-बाहर ही अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।

Published on: