नोएडा

तेज प्रताप की पत्‍नी हैं इतनी पढ़ी-लिखी, जानकर रह जाएंगे दंग

ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री में रह चुके हैं। उनके दादा दरोगा राय 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।
2 min read
Nov 03, 2018
picture
तेज प्रताप की पत्‍नी हैं इतनी पढ़ी-लिखी, जानकर रह जाएंगे दंग

नोएडा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शादी के पांच महीने बाद ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का फैसला किया है। इसके लिए तेजप्रताप ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।

तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से ही एमबीए की पढ़ाई की है। वहीं खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या पढ़ी लिखी होने के साथ ही मॉडर्न भी है। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या के परिवार के लोग भी काफी पढ़े लिखे हैं। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री में रह चुके हैं। उनके दादा दरोगा राय 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। वहीं उनकी बड़ी बहन इंजीनियर हैं जबकि छोटा भाई लॉ कर रहा है।

बता दें कि ऐश्वर्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना से ही की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली आ गईं और मिरांडा हाउस से ग्रैजुएशन की। फिर उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की। तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते। तेज प्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज ऐक्ट के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इससे ज्यादा मैं इस वक्त कुछ नहीं कह सकता।

Updated on:
03 Nov 2018 02:52 pm
Published on:
03 Nov 2018 02:52 pm