हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड आदि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर की वजह से मैदानी एरिया में सर्दी अपना रुप दिखा रही है।
नोएडा. हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड आदि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर की वजह से मैदानी एरिया में सर्दी अपना रुप दिखा रही है। मैदानी इलाकों में रविवार सुबह हुई बरसात के बाद हाड़ कपकपाने वाली ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो अभी एक सप्ताह तक घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। साथ ही अभी बरसात होने का अनुमान भी विभाग की तरफ से जताया जा रहा है। संडे सबसे ज्यादा ठंडा दिन है। बढ़ती ठंड की वजह से अभी आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है।
रविवार सुबह करीब 5 बजे से ही मैदानी इलाकोंं में बरसात होनी शुरू हो गई थी। एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में बरसात हुई। पहले ही ठंड की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब और बढ़ गई। दिल्ली के साथ एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत यूपी में बरसात के बाद में ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही शुरू हुई बारिश रुक-रुककर होती रही। हल्की बारिश के बाद रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन भी हो सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उसके बाद में एक सप्ताह तक घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
हल्की बारिश से गिरा पारा
रविवार को हुई बरसात के बाद में तापमान में गिरावट आई है। दरअसल में हल्की बूंदाबांदी के साथ शीतलहर ने मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान आमतौर पर सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगभग 1 डिग्री कम है।
हालाकि पिछले 2 दिन यानी शु्क्रवार से ही बादल छाए हुए थे। इसकी वजह से तापमान में ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में बरसात और परेशान कर सकती है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में सुबह और रात के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।