नोएडा

मौसम ने फिर पकड़ी रफ्तार! अगले 5 दिन धुआंधार बारिश की इन जिलों में चेतावनी

Weather Forecast: मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23, 24, 25 26 और 27 जनवरी को भारी भारी बारिश होगी।

2 min read
Jan 21, 2026
IMD Heavy rain alert

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम में इस हफ्ते बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 23 से 27 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश, बर्फबारी की संभावना है।

कब जारी होगा बारिश का दौर?

उत्तर प्रदेश में शीतलहर कम होने के साथ ही ठंड से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 23 जनवरी को पूर्वी जिलों तक पहुंचेगा।

सबसे ज्याद असर इन जिलों में

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बदायूं, आगरा, फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, हरदोई आदि जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, 24-25 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में दोबारा 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद 26 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में फिर से बारिश की संभावना है।

बता दें कि प्रदेश में लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बरेली में 7.5, नजीबाबाद में 7.8, जबकि बाराबंकी और कानपुर में 8 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.8 और अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड में बारिश कब होगी

वहीं, उत्तराखंड में 22 से 27 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

देश के इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 से 26 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 23 जनवरी को कश्मीर घाटी, 23 जनवरी को हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 22 और 24 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम (गुवाहाटी) और मेघालय (शिलांग) तथा द्वीप क्षेत्रों में अंडमान-निकोबार (पोर्ट ब्लेयर) में 20–23 जनवरी के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है, इसके बाद मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

मौसम में बदलाव की वजह

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव लगातार दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हवा की दिशा बदलती है, नमी बढ़ती है और बारिश-बर्फबारी की स्थितियां बनती हैं।

मौसम कैसे बदलने वाला है?

मैदानों में हल्की से मध्यम बारिश
पहाड़ों में भारी बारिश और बर्फबारी
तेज़ हवा (30-50 किमी/घंटा)
तापमान में उतार-चढ़ाव
कोहरा और विजिबिलिटी में कमी

IMD के अनुसार बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान में 3–5°C तक बढ़ोतरी और सिस्टम के बाद 2–4°C गिरावट दर्ज हो सकती है।

Updated on:
22 Jan 2026 04:06 pm
Published on:
21 Jan 2026 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर