नोएडा

VIDEO: सावधान! अगर एटीएम कार्ड या क्रेडिट कार्ड से करते हैं पैसे का भुगतान, पढ़ें पूरी खबर

-एटीएम से पैसे करते हैं भुगतान तो हो जाएं सावधान -क्लोन कर पैसा निकालने वाले तीन ठग गिरफ्तार -लॉजिक्स मॉल से पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2019, 9:43 AM IST
noida
सावधान! अगर एटीएम कार्ड या क्रेडिट कार्ड से करते हैं पैसे का भुगतान, पढ़ें पूरी खबर

नोएडा। अगर आप रेस्टोरेन्ट और पब में जाना पसंद करते है और पैसे का भुगतान एटीएम कार्ड से करते है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि कोई डाटा क्लोन करने वाली डिवाइस से आपके कार्ड की जानकारी को हासिल कर आपको कंगाल बना सकता है। नोएडा पुलिस ने लॉजिक्स मांल सेक्टर 32 नोएडा के पब में बार टेन्डर व सर्विस ब्वाय के रुप में काम करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जो एटीएम कार्ड क्लोन कर पैसा निकाल लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से डाटा क्लोन करने वाली डिवाइस बरामद की है।

पुलिस के मुताबित शुभम रावत, कौशल गुप्ता और सुमित रावत ये तीनों नोएडा सिटी स्थित लॉजिक्स मॉल में इमपरफेक्टो रुईन पब में बार टेन्डर व सर्विस ब्वाय के रुप में काम करते हैं। लेकिन जब ग्राहक भुगतान करने के लिए एटीएम व क्रेडिट कार्ड देते थे, तब वे अपने पास मौजूद डिवाइस से डाटा चोरी कर लेते थे और फिर ग्राहक का पिन कोड भी अलग से नोट कर लेते थे, जिससे ग्राहक के एटीएम कार्ड की सारी जानकारी डिवाइस में सेव हो जाती थी जिसे बाद में कार्ड को क्लोन कर ग्राहक के खाते से सारा पैसा निकाल लेते हैं। पुलिस ने तीनों को सैक्टर 32 के पास सैक्टर 32/36 तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कार्ड क्लोन करने वाली डिवाइस बरामद की गयी है।

वैसे ये पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी थाना 39 के जीआईपी मॉल स्थित बर्गर किंग रेस्त्रां में पेमेंट के दौरान एटीएम कार्ड क्लोन कर लेने के मामला प्रकाश में आया था । जिसमे पुलिस ने बर्गर किंग के सेल्स मैनेजर सुमित को गिरफ्तार कर उसके पास से एटीएम व क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाने वाली स्किमर डिवाइस बरामद की थी।

Updated on:
5 Mar 2019, 9:43 AM IST
Published on: