नोएडा

एक युवक से शादी करने के लिए थाने में भिड़ीं तीन युवतियां और…

एक युवक से शादी करने के लिए तीन युवतियां आपस में ही भीड़ गईं।

2 min read
Mar 29, 2018
fight

नोएडा। शहर में रहने वाला युवक एक साथ तीन युवतियों से प्यार कर बैठा। वहीं जब इसकी जानकारी एक युवती को हुई तो उसने थाने में युवक की मौखिक शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस युवक को उठा लाई। वहीं इसकी सूचना मिलने पर अन्य दोनों युवतियां भी थाने पहुंच गई और गिरफ्तार किए गए युवक से शादी करने के लिए आपस में ही भिड़ गईं। वहीं पुलिस ने किसी तरह करीब एक घंटे बाद दोनों युवतियों को किसी तरह शांत कराया। इस दौरान शांति भंग करने की धारा में युवक का चालान कर पुलिस ने युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया।

ये है पूरा मामला

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर निवासी युवक नोएडा के सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसका पहले से ही बुलंदशहर की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं नोएडा आने पर कंपनी में काम करने के दौरान उसे साथ ही काम करने वाली त्रिलोकपुरी निवासी युवती से भी उसे प्यार हो गया। जिसके साथ वह करीब 7 साल से लिव इन में रह रहा था। इस युवती ने युवक को दिसंबर 2017 में अपनी एक सहेली से मिलवाया। जिसके बाद युवक का उसकी सहेली के साथ भी प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और वह एक साथ तीनों युवतियों से प्रेम प्रसंग चलाता रहा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर लागू होगा रूट डायवर्जन, ये है पूरा प्लान

दो दिन पहले तीनों युवतियो को युवक के किसी दोस्त ने यह बात बता दी। जिसके बाद भड़की हुई एक युवती ने बुधवार को सेक्टर 24 थाने पहुंची। वहीं इसकी सूचना मिलने पर अन्य दो युवतियां भी वहां पहुंची और युवक से शादी करने के लिए हंगामा करने लगी। इस दौरान एक युवती ने अपने दोनों हाथों पर ब्लेड मार लिया। ऐसा करने पर आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंची और वहां इलाज कराने के बाद फिर से थाने लाया गया। इस दौरान पुलिस ने युवती को परिजनों के साथ भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं अन्य दोनों युवतियां भी युवक के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कहकर थाने से चली गई।

इस बाबत एसएचओ थाना सेक्टर-24 अखिलेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पास तीन युवतियां आई थीं, जिनकी मौखिक शिकायत पर हमने युवक को बुलवाया। हालांकि किसी ने भी युवक के खिलाफ शिकायत नहीं दी है।हंगामा करने के कारण युवक का शांति भंग में चालान कर दिया गया।

Published on:
29 Mar 2018 03:14 pm