नोएडा

मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी, अब इन जिलों में आ सकता है तूफान

मौसम विभाग ने फिर से आंधी तूफान आने की चेतावनी दी है।

2 min read
May 12, 2018
storm

नोएडा। इस महीने में लगातार कई बार मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई। वहीं आंधी तूफान में वेस्ट यूपी समेत देशभर में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। जिसके चलते मौसम विभाग लगातार लोगों को सचेत रहने को कह रहा है। साथ ही समय समय पर आंधी तूफान की चेतावनी भी दे रहा है। अब फिर से मौसम विभाग ने आंधी तूफान आने की चेतावनी जारी की है।

कब आ सकता है तूफान

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार शनिवार और रविवार को वेस्ट यूपी के कई जिलों में आंधी तूफान आने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकते हैं।

इन जिलों में आ सकता है तूफान

जारी की गई चेतावनी के अनुसार सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के इलाकों में आंधी तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने भी जिलाधिकारियों को चेतावनी देकर लोगों को अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

तूफान के बाद आया था भूकंप

उल्लेखनीय है कि 9 मई को ही नोएडा समेत एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद भूंकप आया था। जिसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। इसके बाद से ही लोगों में भय का माहौल भी बन गया था।

पिछले सप्ताह आंधी तूफान से हुई 80 लोगों की मौत

बता दें कि वेस्ट यूपी समेत देशभर में पिछले हफ्ते आए तूफान में 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए। वहीं लाखों रुपये का नुकसान होने का भी अनुमान है।

Published on:
12 May 2018 04:19 pm