नोएडा

IRCTC: irctc.co.in पर इस तरह करेंगे ट्रेन टिकट बुक तो मिलेगा 10% तक का डिस्काउंट

अगर आप भी IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in से rail ticket book कराते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 9:24 AM IST
Feature image

मुरादाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त 2018 को है। IRCTC की वेबसाइट भी ओवरलोड चल रही है। कारण, लोग भाई बहन के त्योहार के लिए टिकट बुक करा रहे हैं। वहीं प्रत्येक त्योहार के समय पर तुरंत टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। जिसके चलते ज्यादातर यात्री त्योहारों (Festivals) पर अपने घर जाने के लिए कई महीने पहले ही Ticket Book करा लेते हैं। वहीं अगर आप भी IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in से rail ticket book कराते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।

दरअसल, IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक करते हुए आपको 10 percent discount मिल सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कैसे तो बता दें कि यदि आप टिकट बुक करते समय कुछ Apps के जरिए Payment करते हैं तो आपको यह डिस्काउंट मिल सकता है। पेटीएम (paytm) और मोबीक्विक (mobikwik) इस त्योहार के सीजन (festival season) के लिए कुछ ऑफर पेश किए हैं। वहीं मुरादाबाद के लोगों की मानें तो यह एक बढ़िया कदम है।

Mobikwik ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि ट्रेन टिकट की बुकिंग की पेमेंट मोबिक्विक से करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जो लोग IRCTC App के जरिए टिकट बुक करा रहे हैं उन्हें मोबिकविक के जरिए पेमेंट करनी होगी। जिसके बाद Customers 10% तक डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

इसके साथ ही Paytm भी लोगों को 100 रुपये तक का कैशबैक देने का वादा कर रही है। IRCTC Ticket Booking के दौरान Paytm Mall लोगों को 100 रुपये तक का Cashback offer दे रही है। लाभ लेने के लिए टिकट की पेमेंट लोगों को पेटीएम से करनी होगी। वहीं PhonePe APP भी टिकट बुकिंग पर कैशबैक दे रहा है। फोनपे के जरिए टिकट की पेमेंट करने पर 100 रुपये तक का कैशबैक देने की बात कही गई है। मुरादाबाद में सरकारी टीचर के पद पर तैनात राकेश शुक्ला का कहना है कि उन्होंने रक्षा बंधन पर अपने घर इलाहाबाद जाने के लिए जब टिकट बुक किया तो उन्होंने पेटीएम से पेमेंट की। जिसके बाद उन्हें 100 रुपये का कैशबैक मिला।

Updated on:
26 Aug 2018, 9:24 AM IST
Published on: