नोएडा

Coronavirus: कोरोना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर करें कॉल

Highlights: -कोरोना वायरस को लेकर लोगों में तरह-तरह के भ्रम की स्थिति बनी हुई है -गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा एक नंबर जारी किया गया है -इस नंबर पर फोन कर कोई भी व्यक्ति कोरोना संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 7:23 PM IST
big13-corona_virus.jpg

नोएडा। कोरोना वायरस के भारत में पैर पसारने के बाद सभी राज्यों की सरकार एहतियातन तरह-तरह के उपाय करने के जिला प्रशासनों को निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जहां एक तरफ छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है तो वहीं स्विमिंग पूल पर भी 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

इस सबके बीच कोरोना वायरस को लेकर लोगों में तरह-तरह के भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिसके मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा एक नंबर जारी किया गया है। जिस पर फोन कर कोई भी व्यक्ति कोरोना संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ले सकता है। दरअसल, जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। जहां लोग कंट्रोल रूम नंबर 0120-2569901 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह नंबर 24 घंटे संचालित रहेगा।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसमें 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पर 24 घंटे यह कंट्रोल रूम कार्य करेगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में जन सामान्य से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम पर प्राप्त सूचनाओं की लॉग बुक भी तैयार की जाएगी। जिसके संबंध में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Updated on:
14 Mar 2020, 7:23 PM IST
Published on: