नोएडा

Twin Tower Demolition : किसी भी दिक्कत के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर किए जारी

Twin Tower demolition नोएडा में रविवार को ट्विन टावर गिरा दिया जाएगा। ट्विन टावर ब्लास्ट को लेकर नोएडा ऑथोरिटी पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑथोरिटी ने एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।    

2 min read
Twin Tower Demolition : किसी भी दिक्कत के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर किए जारी

नोएडा में रविवार को ट्विन टावर गिरा दिया जाएगा। ट्विन टावर को रविवार को विस्फोट में उड़ा दिया जाएगा। 70 करोड़ की लागत से बनी ट्विन टावर इमारत को ध्वस्त करने में करीब 20 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। करीब 3 साल में बनकर तैयार हुए इस टावर को महज 9 सेकेंड में 3700 किलोग्राम विस्फोटक जमींदोज कर देगा। चेतन दत्ता के लाल स्विच को दबाते ही 32 मंजिला ट्विन टावर सेकेंडों में धूल बन जाएगा। ट्विन टावर ब्लास्ट को लेकर नोएडा ऑथोरिटी पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑथोरिटी ने एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए। कंट्रोल रूम किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल मदद मिलेगी। ट्विन टावर ब्लास्ट को लेकर सीएम योगी ने नोएडा प्राधिकरण सीईओ और कमिश्नर से जानकरी ली। साथ ही निर्देश दिया कि, सावधानी बरतें।

ट्विन टावर में रविवार को 2.30 दोपहर में होगा विस्फोट

ध्वस्तीकरण को लेकर अब कोई संशय नहीं है। सुपरटेक के स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट पर सीबीआरआई ने क्लियरेंस दे दी है। साथ ही नोएडा प्राधिकरण के संस्तुति पर उड्डयन मंत्रालय ने ध्वस्तीकरण के समय नॉटिकल माइल उसर स्पेस उपलब्ध न रहने पर सहमति दे दी है। इसके अलावा कई और बिंदुओं पर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में एडिफिस, जेट डिमोलिशन, सुपरटेक, यूपीपीसीबी के बीच बैठक हुई। बैठक में सीईओ ने रितु माहेश्वरी ने बताया कि, ध्वस्तीकरण के बाद वायु प्रदूषण को मापने के लिए छह स्थानों पर मैनुअल एंबियंट एयर क्वालिटी मानिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसका संचालन कल से कर दिया जाएगा। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के आईटीएमएस के लाइव मानिटरिंग स्टेशन भी वायु गुणवत्ता की निगरानी करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर जारी

प्राधिकरण ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें तैनात अधिकारी सभी विभागों के साथ समन्वय रखेंगे। कंट्रोल रूम 28 अगस्त सुबह छह बजे से 30 अगस्त तक चौबीस घंटे संचालित होगा। कंट्रोल रूम में 0120.2425301, 0120.2425302, 0120.2425025 शिकायत कर सकते हैं। ध्वस्तीकरण के बाद आवासीय परिसर के निकट धूल और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए 15 स्थानों पर एंटी स्मॉग गन के साथ एक वाटर टैंकर की भी प्रबंध किया गया। आवश्यकता पड़ने पर और एंटी स्मॉग गन भी लगाई जाएंगी।

मलबे का निस्तारण तेज गति से होगा

ध्वस्तीकरण के बाद करीब 28 हजार मीट्रिक टन मलबे का निस्तारण सेक्टर 80 के सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पर साइंटिफिक निस्तारण किया जाएगा। साफ सफाई के लिए चार मैकेनिकल और 100 सफाईकर्मी मौजूद रहेंगे। सड़क फुटपाथ सेंट्रल वर्ज और पेड़ पौधों की धुलाई के लिए 50 वाटर टैंकर्स लगाए जाएंगे। पार्क में धूल के निस्तारण के लिए तीन वाटर टैंकर लगाए गए हैं।

Updated on:
27 Aug 2022 04:10 pm
Published on:
27 Aug 2022 11:32 am
Also Read
View All