नोएडा

सीएम योगी के नाम पर कालिख पोतने वाले दो और गिरफ्तार, फरार सपा नेता की पत्नी ने लगाई मदद की गुहार

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर लिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर (MP Surendra Nagar) और विधायक तेजपाल नागर (MLA Tejpal Nagar) के कालिख पोतने के मामले में पुलिस हिरासत से फरार हुए सपा नेता श्याम सिंह भाटी की पत्नी ने पुलिस अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार।

2 min read
Oct 02, 2021

नोएडा. सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर लिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर (MP Surendra Nagar) और विधायक तेजपाल नागर (MLA Tejpal Nagar) के कालिख पोतने वाले दो और आरोपियों प्रशांत और मोहित को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी सपा नेता श्याम सिंह भाटी (SP Leader Shyam Singh Bhati) फरार है। इन आरोपियों को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। पुलिस आरोपियों को दादरी लेकर आई और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

बता दें कि दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के बाद प्रशांत भाटी और मोहित नागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिमा के शिलापट्ट पर लिखे सीएम योगी समेत भाजपा नेताओं के नाम पर काला पेंट लगा दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि इस मामले में डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वीडियो को संज्ञान में लेकर समाजवादी पार्टी के नेता श्याम सिंह भाटी समेत आठ लोगों की पहचान की गई है।

पुलिस हिरासत से फरार हुआ था सपा नेता

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पुलिस इनपुट मिला था कि श्याम सिंह भाटी लखनऊ गए हुए हैं। नोएडा पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क कर टोल प्लाजा थाना काकोरी से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जब लखनऊ से श्याम सिंह समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर नोएडा आ रही थी। इसी बीच श्याम सिंह भाटी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने प्रशांत और मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि हिरासत में लिये गए अन्य दो लोगों के नाम मुकदमे में नहीं होने के कारण उन्हें छोड़ दिया है।

सपा नेता की पत्नी ने पुलिस अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार

वहीं, श्याम सिंह भाटी के फरार और लापता होने पर उनकी पत्नी ने ट्वीट कर नोएडा के पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। सीमा भाटी का कहना है कि मेरे पति श्याम सिंह भाटी का कल से कोई अता-पता नहीं है। दादरी कोतवाली पुलिस मेरे परिवार और मेरे पति को परेशान कर रही है। आप सभी से निवेदन है कि मेरे पति का पता करें। कहीं पुलिस उनके साथ कोई वारदात को अंजाम न दे दे।

Published on:
02 Oct 2021 10:03 am
Also Read
View All