नोएडा

UP Board 10th and 12th Results 2018: पश्चिमी यूपी में जानिए किसने मारी बाजी

खत्म हो गया इंतजार बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार
2 min read
Apr 29, 2018
UP Board Result 2018

नोएडा।यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार रविवार को खत्म हो गया। यूपी बोर्ड ने दोपहर 12.30 बजे इंटरमीडिएट और 1.00 बजे हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें पश्चिमी यूपी में लड़कियों के मुकाबले लड़कों ने बाजी मारी है। यहां इंटरमीडिएट परिणाम में जहां एएस इंटर कालेज मवाना के सुशांत सिंह ने जनपद में टाॅप किया है।

सुशांत ने 500 में से 455 अंक लेकर 91 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं मुरादाबाद में सचिन चौधरी ने टॉप किया है। सचिन ने 91.40 प्रतिशत के साथ 500 में से 457 नंबर लाकर नाम रोशन किया है। इसी तरह पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में भी 10वीं व 12वीं में लड़कियों के मुकाबले लड़के आगे रहे हैं।

रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
http://results.patrika.com/up-board-result.html

अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10वीं व 12वीं में टॉप टेन में आने वाले छात्र-छात्राओं की बात करें तो कुल 492 लड़के-लड़कियों ने इसमें जगह बनाई है, जिनमें 280 लड़के और 212 लड़कियां शामिल हैं। अगर जिले वाइज आंकड़ों की बात करें तो बुलंदशहर में 10वीं व 12वीं में कुल 19 लड़के व 10 लड़कियां शामिल रहे हैं।

यह भी देखें-नतीजे देखकर इस तरह झूमे टॉपर्स
गाजियाबाद में 18 लड़के व 16 लड़कियां, गौतमबुद्धनगर में 17 लड़के व 11 लड़कियां, मेरठ में 21 लड़के व 20 लड़कियां, बागपत में 15 लड़के 18 लड़कियां, हापुड़ में 17 लड़के व 20 लड़कियां, मुजफ्फरनगर में 21 लड़के व 24 लड़कियां, सहारनपुर में 20 लड़के व 21 लड़कियां, शामली में 26 लड़के व 20 लड़कियां, मुरादाबाद में 21 लड़के व 9 लड़कियां, अमरोहा में 23 लड़के व 16 लड़कियां, बिजनौर में 18 लड़के व 14 लड़कियां, रामपुर में 21 लड़के व 9 लड़कियां एवं संभल में 21 लड़के व 4 लड़कियां शामिल हैं। इस तरह से इस बार लड़कों ने यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा में परचम लहराया है।

Published on:
29 Apr 2018 03:46 pm