नोएडा

UP BOARD RESULT 2018: इस तरह सिर्फ एक मैसेज भेजकर देखें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सिर्फ एक मैसेज भेजकर कोई भी 10वीं व 12वीं क्लास का रिजल्ट देख सकता है।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 3:40 PM IST
up board

नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है। जिसके बाद विद्यार्थियों व उनके परिजनों में रिजल्ट जानने की उत्सुकता है। यूपी बोर्ड की की ऑफिशयल वेबसाइट upmsp.edu.in के मुताबिक 29 अप्रैल 2018 को 12वीं क्लास का रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं 10वीं के रिजल्ट की घोषणा 1:30 बजे होगी। नवभारत टाइम्स में छपी खबर के अनुसार वेबसाइट के अलावा रिजल्ट मैसेज भेजकर भी देखा जा सकता है।

ऐसे देखें रिजल्ट

10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही upmspresults.up.nic.in, examresults.net, indiaresults.com और results.nic.in पर भी रिजल्ट देख जा सकता है।

सिर्फ एक मैसेज भेजकर देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के अलावा छात्र-छात्राएं फोन से मैसेज भेजकर भी 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए अपने फोन से UP10<स्पेस> रोलनंबर- लिखकर इसे 56263 पर सेंड कर सकते हैं। वहीं 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए UP12<स्पेस>रोलनंबर- लिखकर इसे 56263 पर भेज कर सकते हैं।

इस बार जल्दी आ रहा रिजल्ट

नोएडा में इंस्टिट्यूट का संचालन कर रहे प्रो. शैलेंद्र बरनवाल का कहना है कि इस बार बोर्ड का रिजल्ट अन्य वर्षों के मुकाबले जल्दी आ रहा है। जबकि पहले रिजल्ट मई व जून में आया करता था। उन्होंने बताया कि वेस्ट यूपी में लाखों छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा दी है। वहीं बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तारीखों का ऐलान करने के बाद सभी को रिजल्ट का इंतजार है।

Published on: