नोएडा

Police ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली, गरीबों के चेहरों पर बिखेरी मुस्‍कान

Highlights मुरादनगर पुलिस ने 'वृद्धा आश्रम' में बुजुर्गों को बांटे मिठाई, फल और उपहार Noida के थाना सेक्टर-20 को 5100 मिट्टी के दियों से सजाया गया Hapur में छोटे दुकानदारों और फुटकर विक्रेताओं से मिट्टी के दीए खरीदे गए
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2019, 11:50 AM IST
ghaziabad.jpg

नोएडा। दिवाली (Diwali) के मौके पर रविवार को पुलिसकर्मियों ने अनोखे तरीके से यह पर्व मनाया। रविवार को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कई जनपदों में मिट्टी के दियों से रोशन की गई। इसके साथ ही कई जनपदों की पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और गरीबों के साथ इस त्‍यौहार को मनाया। गाजियाबाद (Ghaziabad) की थाना मुरादनगर पुलिस बल ने 'वृद्धा आश्रम' में बुजुर्गों के साथ इस त्‍यौहा को मनाया। उन्‍होंने उनको मिठाई, फल और उपहार आदि देकर उनके चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरी।

SSP वैभव कृष्‍ण ने की विधिवत पूजा

गौतम बुद्ध नगर के सभी जनपदों के थानों में भी मिट्टी के दियों से रोशनी की गई। रविवार को जनपद के सभी थानों में दीपक जलाए गए। Noida के थाना सेक्टर-20 को 5100 मिट्टी के दियों से सजाया गया। इस दौरान SSP वैभव कृष्‍ण ने विधिवत पूजा भी की।

छोटे दुकानदारों से दीये खरीद रोशन किए थाने

इसी तरह हापुड़ (Hapur) में भी दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर छोटे दुकानदारों और फुटकर विक्रेताओं से मिट्टी के दीए खरीदे गए। इसके बाद जनपद के थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर दीप जलाकर दीपावली पर्व मनाया। बागपत में भी कुछ इसी तरह से पुलिस ने छोटे दुकानदारों से दीए खरीदकर पर्व मनाया।

Bijnor पुलिस ने ऐसे मनाई दिवाली

बिजनौर में पुलिस ने वृद्धा आश्रम, कुष्ठ आश्रम और गरीबों के साथ दिवाली मनाई। पुलिसकर्मियों ने उनको मिठाई और पटाखे आदि बांटकर उनके चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरी। मुजफ्फरनगर की थाना भोपा पुलिस बल ने 'अपना घर आश्रम' शुक्रताल में दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा जनों को मिठाई, फल, उपहार आदि दिए।

Updated on:
28 Oct 2019, 11:50 AM IST
Published on: