नोएडा

UP Rain: बढ़ते तापमान के बीच अगले 72 घंटे में मौसम का यू टर्न, इन संभाग में बारिश के आसार

UP Rains: यूपी में गर्मी के बीच मौसम अचानक करवट लेने वाला है। अगले 72 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई संभागों में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं।

2 min read
Mar 11, 2026
बारिश की सांकेतिक तस्वीर जेनरेट Ai

UP Rain: उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। सुबह कई जिलों में हल्की धुंध और कोहरा दिखाई दे रहा है। वहीं दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद 15 मार्च से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है।

UP Rain: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कई जिलों में हल्की धुंध और कोहरा छाया रहता है। जिससे ठंडक महसूस होती है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है। धूप तेज हो जाती है। और तापमान बढ़ने लगता है। ऐसे हालात पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या सहित आसपास के जिलों में देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। लखनऊ के अमौसी स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। वहीं 13 मार्च के आसपास आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना जताई गई है।

15 मार्च को हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने लग सकते हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने के आसार हैं। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। तापमान की बात करें तो धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 15 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है।

बांदा उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा

बीते 24 घंटे में बांदा यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। यहां पर तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। की न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण 14 मार्च के बाद प्रदेश में सीजन की पहली बारिश होने का अनुमान है। बारिश पूर्वी यूपी के तराई इलाकों से लेकर लगभग स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर