नोएडा

मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी, 48 घंटों में अचानक बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी

-रविवार से ज्यादा आज सोमवार को ठंड ज्यादा देखने को मिली -मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में शीतलहरों के साथ घना कोहरा बढ़ने के आसार हैं

less than 1 minute read
Feb 03, 2020
राजस्थान पर बना नया चक्रवात : फिर बदलने वाला है मौसम, ठंड के साथ बारिश के आसार

नोएडा. जनवरी माह में हुई बारिश के बाद फरवरी में शीत लहरों ने ठंड बढ़ा दिया है। सोमवार को नोएडा का तापमान अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से ज्यादा आज सोमवार को ठंड ज्यादा देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में शीतलहरों के साथ घना कोहरा बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली- एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई।

उत्तर पश्चिमी उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहेगा। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर मध्यम ही बना रहेगा। पूर्वी भारत की बात करें तो यहां भी ज्यादातर इलाकों में धूप ही छाई रहेगी, रात के तापमान में गिरावट होगी।

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टी का अलर्ट और पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओजिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।

इन जिलों में जानिए आज का तापमान

ग्रेटर नोएडा

अधिकतम -12 डिग्री सेल्सिय

न्यनतम- 6 डिग्री सेल्सिय

गाजियाबाद

अधिकतम - 13 डिग्री सेल्सिय

न्यूनतम- 6 डिग्री सेल्सिय

हापुर

अधिकतम-13 डिग्री सेल्सिय

न्यूनतम -6 डिग्री सेल्सिय

मुरादाबाद

अधिकतम- 13 डिग्री सेल्सिय

न्यूनतम -6 डिग्री सेल्सिय

संभल

अधिकतम -13 डिग्री सेल्सिय

न्यूनतम -7 डिग्री सेल्सिय

बिजनौर

अधिकतम- 12 डिग्री सेल्सिय

न्यूनतम - 5 डिग्री सेल्सिय

बागपत

अधिकतम-13 डिग्री सेल्सिय

न्यूनतम -6 डिग्री सेल्सिय

मेरठ

अधिकतम-13 डिग्री सेल्सिय

न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सिय

बुलंदशहर

अधिकतम -13 डिग्री सेल्सिय

न्यूनतम -6 डिग्री सेल्सिय

Updated on:
03 Feb 2020 02:26 pm
Published on:
03 Feb 2020 10:49 am
Also Read
View All