बुलेटिन में आपके लिए पेश हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें।
नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आपके लिए पत्रिका डॉट कॉम लेकर आया है शाम 1 बजे तक की तीन बड़ी खबरें।
गाजियाबाद. मोदीनगर के एक स्कूल से 9वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का अपहरण एक महिला द्वारा किया गया है, जिसने स्कूल में खुद को छात्रा की मां बताया था।अब इस मामले में एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें महिला छात्रा को ले जाती दिख रही है और छात्रा भी बिना किसी विरोध के साथ उसके साथ जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
बड़ी खबर: रहस्यमयी तरीके से 9वीं कक्षा की छात्रा का स्कूल से अपहरण, सामने आई चौंकाने वाली सीसीटीवी फुटेज
बागपत। बागपत में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय की आेर से एक ऐसा तुगलकी फरमान सुनाया गया है, जिससे पुलिस के होश उड़े हुए हैं। दरअसल, एक हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर की गई इस पंचायत में सीओ बड़ौत के टुकड़े-टुकड़े करने की सीधी धमकी दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
मेरठ। श्रावण शिवरात्रि नौ अगस्त की है। शिवभक्त हरिद्वार से लेकर गंगोत्री तक जाकर गंगाजल से शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। लाखों कांवड़िए गंगाजल लाते हैं। इसलिए यहां की व्यवस्था शासन-प्रशासन स्तर की होती है। इसी के मद्देनजर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार व डीजीपी आेपी सिंह ने छह राज्यों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें