नोएडा

West up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

बुलेटिन में आपके लिए पेश हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें।  

2 min read
Jul 13, 2018
West up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आपके लिए पत्रिका डॉट कॉम लेकर आया है शाम 8 बजे तक की तीन बड़ी खबरें। ये तीनों खबरें अलग-अलग जिलों से हैं। पहली खबर ग्रेटर नोएडा दूसरी बागपत और तीसरी गाजियाबाद से है।

ग्रेटर नोएडा। मां को ममता की मूर्त माना जाता है।यह रिश्ता सबसे अलग होता है। लेकिन इस कलयुगी मां ने अवैध संबंधों की खातिर ममता का गला घोट दिया। जी हां यह सुनकर आप चौंक जरूर जाएंगे। लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक एेसा ही मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने सगे बेटे की सुपारी देकर निर्मम तरीके से हत्या करा दी। दादरी पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

West up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
बड़ी खबरः मां ने ही सुपारी देकर करा दी बेटे की हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

बागपत। पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से एक नया खुलासा हुआ है। हालांकि अब भी कई सवाल अनसुलझे हैं। दरअसल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मुन्ना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाईं पसली की सातवीं हड्डी टूटी हुई मिली है। यह हड्डी गोली से टूटी है या जमीन पर गिरने से यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसी पसली के निकट गोली का घाव भी है।

लोनी/नोएडा। केपी त्रिपाठी : गाजियाबाद के मुरादनगर में छोटा हरिद्वार नाम का एक मंदिर है। गंगनहर के किनारे स्थित इस मंदिर की पहचान बीते कुछ सालों से एक तीर्थ स्थल के रूप में हो रही है। लोग मानते हैं कि यह जगह हरिद्वार (हर की पैड़ी) का छोटा स्वरूप है और इसी लिए इसे छोटा हरिद्वार नाम दिया गया है। मान्यता यह भी है कि जो श्रद्धालु अपने पूर्वजों की अस्थियों को हरिद्वार में प्रवाहित नहीं कर पाते, वे यहां छोटा हरिद्वार में प्रवाहित कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Published on:
13 Jul 2018 08:26 pm
Also Read
View All