नोएडा

ऑक्सीजन व गैस सिलेंडर गोल ही क्यों होता है, वजह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

कोरोना मरीजों ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सिलेंडर का आकार हमेश गोल ही होता है। इसके पीछे बड़ा कारण होता है।
less than 1 minute read
Apr 30, 2021
oxygen_cylinder.jpg

नोएडा। कोरोना वायरस (coronavirus) के लगातार बढ़ते मामले ने पूरे देश को सख्ते में कर रखा है। कोरोना की इस दूसकी लहर से हर कोई डरा हुआ है। वहीं वेस्ट यूपी समेत पूरे प्रेदेश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मरीजों को ऑक्सीजन (oxygen cylinder) की किल्लतों का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रदेश सरकार ऑक्सीजन की किल्लत को कम करने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद लोग ऑक्सीजन के सिलेंडर उठाए दर-दर भटकते नजर आ रहे हैं।

इन सबके बीच आपने देखा होगा की ऑक्सीजन का ये सिलेंडर हो या टैंकर ये सभी गोल आकार मे हैं। आखिर ऑक्सीजन का सिलेंडर गोल क्यो होता है चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, न सिर्फ ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लकि LPG सिलेंडर के अलावा अन्य कोई भी सिलेंडर भी गोल ही होता हैं। इन सबका गोल होने पीछे साइंसी तकनीक है।

नोएडा में ऑक्सीजन सप्लायर राकेश बताते हैं कि किसी लिक्विड चीज को किसी चीज में रखा जाता है तो जाहिर सी बात है कि उसका ज्यादा प्रेशर उस चीज के कोनों पर पड़ता है। टैंकर या सिलेंडर में कोनों पर प्रेशर पड़ने की वजह से इनके लीक होने या फिर फटने का खतरा बना होता है, यही वजह है कि सिलेंडर हो या फिर टैंकर, उसका आकार गोल ही होता है।

Updated on:
30 Apr 2021 04:26 pm
Published on:
30 Apr 2021 04:12 pm