पुलिस के सामने पहुंचा मामला
नोएडा।पति के व्यवहार में फर्क महसूस कर पत्नी ने पति का पीछा कर उसे प्रेमिका के साथ दबोच लिया। फिर क्या था पत्नी ने पति आैर उसकी प्रेमिका की जमकर धुनार्इ की। सड़क पर मारपीट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने लेकर पहुंची। जहां महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति अपनी सहकर्मी के साथ ही प्रेम चक्कर चला रहा है। जिसे पत्नी ने पीछा कर दबोच लिया।महिला ने कोतवाली में भी पुलिस के सामने पति को कई चप्पल रसीद कर डाले। पुलिसकर्मियों के डांटने पर महिला शांत हुई।
पत्नी ने शक होने पर किया पति का पीछा
मूलरूप से बिहार निवासी एक महिला छिजारसी कालोनी में रहती है। महिला ने छिजारसी के ही एक युवक से दो साल पहले शादी की है। उसके एक साल का बच्चा है। महिला का पति सेक्टर-67 स्थित एक कंपनी में काम करता है। महिला को अपने पति पर शक था कि उसका किसी महिला से अवैध संबंध है। इसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से पति पर नजर बनाये हुए थी। इसकी जानकारी पति को नहीं था। इसी तरह महिला एक दिन पति का पीछा करते हुए उसकी कंपनी पहुंच गर्इ। जहां पति को एेसी हालत में देख वह आग बबूला हो गर्इ।
यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=0o9cWcp_Y18
पति का पीछा कर शुरू की पिटार्इ
पति के अवैध संबंधों के शक होने पर शुक्रवार को पत्नी उसके पीछा करते हुए उसकी कंपनी जा पहुंची। यहां लंच के समय उसने पति को एक अन्य महिला का हाथ थामे उससे बात करते देख लिया। यह देखकर पत्नी ने आपा खो दिया। उसने सड़क पर ही चप्पलों से पति की पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होता देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली फेज तीन लेकर पहुंची। वहां भी महिला ने अपने पति में जमकर चप्पल बजार्इ। इस दौरान पुलिस ने डांटकर महिला को शांत कराया। वहीं कोतवाली फेज तीन एसएसआई हरीनन्दन शर्मा ने बताया कि महिला का पति से समझौता करा दिया गया है। दोनों को भेज दिया है।