नोएडा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं चलने से उड़े धूल के गुबार

मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए फिलहाल लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 9:34 PM IST
temp
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं चलने से तापमान में आई गिरावट

नोएडा। इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच शुक्रवार देर शाम नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चली। जिसके चलते मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है। हालांकि गर्मी से राहत के लिए अभी भी लोगों को तेज बारिश का इंतजार है।

तेज हवाएं चलने से नोएडा में धूल का गुब्बार सा बन गया। जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर और दफ्तरों के अंदर ही रहे। वहीं नोएडा में आंधी चलने के बाद कई इलाकों में बिजली भी प्रभावित रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद वेस्ट यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर समेत कई इलाकों में आंधी आई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। बता दें कि बुधवार को शहर का तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसकी वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही थी। वहीं तेज हवाएं चलने के बाद तापमान में कुछ रियायत देखने को मिली।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने में दिल्ली एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोब की वजह से करीब आधा दर्जन से अधिक बार आंधी और तेज हवाएं चली। इनमें कई जगह पर जान माल की हानी भी हुई। जिसके बाद मौसम विभाग द्वारा लगातार चेतावनी जारी कर लोगों को चेताया जा रहा है। जिसके चलते किसी तरह की हानि से बचा जा सके।

Published on: