मेरठ में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कह दी इतनी बड़ी बात
नोएडा। बीते बुधवार को मेरठ के मवाना में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
असमाजिक तत्वों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में शांति व्यवस्था और अमन-चैन कायम करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी इसे भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी डीएम और पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि जितने भी महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित हैं। उनकी सतर्कता से सुरक्षा की जाए। सीएम ने कहा कि उन सभी लोगों को चिन्हित किया जाए, जो इस तरह के मामलों में संलिप्त रहते हैं। ताकि भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके।
वेंकेया नायडू ने कही यह बात
वहीं, इस मामले में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कि इस तरह के काम करने वाले लोग पागल और बेशर्म होते हैं।
यह था मामला
गौरतलब है कि मवाना में बीते बुधवार को कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी थी। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर दलित समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही उनलोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये थे। इसके बाद मुर्ति बदलवाने की बात करते हुए किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। गौरतबल है कि इन दिनों देश में प्रतिमा तोड़ने को लेकर काफी हंगाम मचा हुआ है।