नोएडा

बड़ी खबर: इस VIP सीट पर भाजपा को बड़ा झटका, योगी आदित्यनाथ के सगंठन के नेता ने कर दिया मर्डर

योगी के हिन्दू युवा वाहिनी के नेता ने भाजपा नेता की पत्नी की हत्या कर दी।  
2 min read
Mar 24, 2018
yogi organisation hindu yuva vahini leader murder bjp leader wife

नोएडा। बहुत जल्द बिजनौर के नूरपुर सीट पर चुनाव होने हैं। दरअसल, कुछ समय पहले भाजपा के कद्दावर नेता लोकेन्द्र चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लेकिन, चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जी हां, एक भाजपा नेता की पत्नी को गोलियों से भून दिया गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन, आपको जानकर हैरत होगी कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू युवा वाहिनी का नेता ही है। इसके अलावा उस नेता ने जिसकी हत्या की ही, वो उसकी मां भी थी।

घर में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक, मामला हल्दौर थाना के नसीरपुर नैनसी इलाके की है। बताय जा रहा है कि शुक्रवार रात भाजपा नेता नरेश की पत्नी सुमन और उसके बेटे विवेक कुमार के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना गंभीर हो गया कि विवेट ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर 6 गोलियां अपने मां के सीने में उतार दी। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस नाकाबंदी कर लगातार छापेमारी करने लगी। कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से 6 खोखे और बंदूक भी बरामद किए हैं।

पिता भाजपा नेता, बेटा हिन्दू युवा वाहिनी का नेता

बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी विवके के पिता नरेश नहटौर के भाजपा विधायक ओमकुमार के प्रतिनिधि हैं और इलाके के जाने-माने व्यक्ति हैं। वहीं, विवेक हिन्दू युवा वाहिनी का ब्लॉक अध्यक्ष है। इधर, भाजपा से तालुक रखने के कारण पुलिस भी ज्यादा कुछ बोलने से कतरा रही है। हालांकि, इस मर्डर के मामले को लेकर बिजनौर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने रिवाल्वर से फायरिंग कर अपनी मां की हत्या कर दी है। आरोपी द्वारा अपनी मां पर 6 गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्या के पीछे घरेलु कलह बताय जा रहा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विवेक की 12 मार्च को शादी हुई थी। वह मानसिक रूप से बीमार रहता था। इसलिए, उसने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है।

Published on:
24 Mar 2018 06:53 pm