ओपिनियन

दुरदृष्टा कुलिश जी: रेगिस्तान में पानी…हर बूंद के लिए संघर्ष की कहानी

कुलिश जी के यात्रा वृत्तांत पर आधारित पुस्तक 'मैं देखता चला गया' से

2 min read
Mar 16, 2026
राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पानी केवल जरूरत नहीं, बल्कि एक गहरी संस्कृति और जीवन- संघर्ष की कहानी है। पानी का महत्व कितना है, यह कुलिश जी ने सत्तर के दशक में राजस्थान के दौर में नजदीक से महसूस किया। उन्होंने लिखा कि विभिन्न इलाकों में पानी की कमी को लेकर अलग-अलग गीत संवाद बने हुए हैं। चूरू सहित कई जिलों में लोग रेत के समुद्र को मथकर पानी की हर बूंद जुटाते रहे हैं। दूसरी ओर, बीकानेर जैसे शहरों में कभी तालाबों की सुनियोजित व्यवस्था से जल-संकट कम होता था, लेकिन बढ़ती आबादी और अतिक्रमण ने इन जलस्त्रोतों को नष्ट कर दिया। परिणामस्वरुप जल संकट और बारिश में जलभराव जैसी समस्याएं बढ़ती जाती हैं।

ये भी पढ़ें

दूरदृष्टा कुलिश जी: डॉलर का भ्रम और स्वाभिमान की चेतावनी

Also Read
View All

अगली खबर