ओपिनियन

आलेख ‘सृष्टि है अन्नमय’ पर पाठकों की प्रतिक्रिया: अन्न से बनता है मन और व्यक्तित्व, सृष्टि के हर तत्व का आधार है भोजन

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी के अग्रलेख ‘सृष्टि है अन्नमय’ को पाठकों ने भारतीय दर्शन, वैदिक चिंतन और जीवन के गहरे रहस्यों को समझने वाला ज्ञानवर्धक आलेख बताया। उन्होंने अन्न, मन, बुद्धि और व्यक्तित्व के संबंध को महत्वपूर्ण बताया।
5 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 7:47 PM IST
rajasthan patrika editor in chief gulab kothari
पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी के आलेख ‘सृष्टि है अन्नमय’ को पाठकों ने भारतीय दर्शन, वैदिक चिंतन और जीवन के गहरे रहस्यों को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है। आलेख में अन्न को केवल शरीर की ऊर्जा और पोषण का माध्यम न मानकर मन, बुद्धि, विचार और चेतना के निर्माण का आधार बताया गया है। इसमें अन्न, प्रकृति, पंचतत्त्व, चंद्रमा और मानव जीवन के परस्पर संबंधों को भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में विस्तार से समझाया गया है। पाठकों ने भोजन की शुद्धता, सात्त्विकता, संयमित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महत्व को भी रेखांकित किया है। उनके अनुसार, यह आलेख ‘जैसा अन्न, वैसा मन’ की अवधारणा के माध्यम से व्यक्ति को अपने खानपान, विचारों और व्यवहार पर आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देता है। पाठकों की प्रतिक्रियाएं विस्तार से…

सृष्टि है अन्नमय। गुलाब कोठारी जी का आलेख जीवन के एक ऐसे सत्य से परिचित कराता है, जिसे हम रोज देखते हैं, लेकिन उसकी गहराई को समझ नहीं पाते। अन्न केवल शरीर को ऊर्जा देने का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे मन, बुद्धि और विचारों के निर्माण का भी आधार है। जैसा अन्न ग्रहण करते हैं, वैसा ही हमारा चिंतन और व्यवहार प्रभावित होता है। भारतीय दर्शन में अन्न को ब्रह्म मानने की परंपरा इसी दृष्टिकोण को दर्शाती है। यह आलेख हमें भोजन के प्रति कृतज्ञता, शुद्धता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का भाव विकसित करने की प्रेरणा देता है।
-रमेश नागर, गायत्री शक्तिपीठ, भोपाल

आदरणीय गुलाब कोठारी जी का आलेख ‘सृष्टि है अन्नमय’ प्रकृति और जीवन के जुड़ाव को दर्शाता है। अन्न, शरीर, मन और आत्मा एक-दूसरे के पूरक हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम भोजन को केवल स्वाद और भूख मिटाने तक सीमित कर चुके हैं, जबकि उसका संबंध हमारे संपूर्ण व्यक्तित्व से है। आलेख में भारतीय ऋषि परंपरा के ज्ञान के माध्यम से बताया गया है कि प्रकृति का प्रत्येक तत्व जीवन की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आलेख हमें भोजन की पवित्रता, संयमित जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करता है।
-नारायण सिंह कुशवाहा, भोपाल

‘सृष्टि है अन्नमय’ आलेख केवल अन्न की महत्ता नहीं बताता, बल्कि मनुष्य के शरीर, विचार, मन और चेतना के बीच के गहरे संबंध को समझाता है। अन्न को जीवन का आधार मानने की भारतीय दृष्टि आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। शरीर अन्न से बनता है, मन पर अन्न का प्रभाव पड़ता है और मनुष्य के विचार उसके व्यवहार व व्यक्तित्व को आकार देते हैं। आलेख इस पूरी कड़ी को बेहद सहज ढंग से सामने रखता है। सबसे महत्वपूर्ण संदेश यह है कि भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि जीवन और विचारों की गुणवत्ता का आधार है। सचमुच, जैसा अन्न, वैसा मन और वैसा ही जीवन।
-सुरेंद्रदास महाराज, जबलपुर

यह आलेख भारतीय दर्शन, आयुर्वेद और अध्यात्म का अद्भुत संगम है। सृष्टि, शरीर, मन और आत्मा के गहरे संबंधों को जिस सहजता और गहनता से आपने समझाया है, वह ज्ञानवर्धक होने के साथ ही आत्मचिंतन के लिए भी प्रेरित करता है। सादर नमन।
-डॉ. सोमपाल सिंह, खंडवा

‘सृष्टि है अन्नमय’ आलेख अत्यंत ज्ञानवर्धक और चिंतनशील है। इसमें अन्न को केवल शरीर की आवश्यकता नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और विचारों के निर्माण का आधार बताया गया है। यह आलेख भोजन के महत्व, सात्त्विक आहार और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक करने वाला है। वास्तव में, जैसा अन्न हम ग्रहण करते हैं, वैसा ही हमारा स्वभाव और चिंतन विकसित होता है।
-महेंद्र केवट, अनूपपुर

यह आलेख भारतीय दर्शन की गहन अवधारणा को जीवन के व्यावहारिक पक्ष से जोड़ता है। इसकी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अन्न केवल शरीर का पोषण नहीं करता, बल्कि हमारे विचार, भावनाएं, बुद्धि और चेतना भी अपने-अपने अन्न से निर्मित होते हैं। हम जो ग्रहण करते हैं, वही हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा बनता है। ‘यथा ब्रह्माण्डे तथा पिण्डे’ और अन्न-अन्नाद का सिद्धांत यह समझाता है कि सृष्टि में हर कोई एक-दूसरे से जुड़ा है। वास्तव में, यह आलेख भोजन के साथ-साथ विचारों, व्यवहार और संबंधों की शुद्धता का भी गहरा संदेश देता है।
-अरविंद चौधरी, बालाघाट

‘सृष्टि है अन्नमय’ आलेख अत्यंत ज्ञानवर्धक और चिंतनशील है। यह भारतीय दर्शन के माध्यम से समझाता है कि अन्न केवल शरीर का पोषण नहीं करता, बल्कि मन, बुद्धि, विचार और चेतना को भी प्रभावित करता है। जैसा अन्न हम ग्रहण करते हैं, वैसा ही हमारा स्वभाव, चिंतन और व्यक्तित्व विकसित होता है। यह आलेख भोजन, विचार और संस्कारों की शुद्धता का महत्वपूर्ण संदेश देता है।
-अनम कडपा, जावरा

गुलाब कोठारी जी का आलेख ‘सृष्टि है अन्नमय’ भारतीय दर्शन और जीवन की गहरी समझ को सरलता से सामने रखता है। आलेख का सबसे महत्वपूर्ण संदेश है कि अन्न केवल शरीर की भूख मिटाने का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे मन, बुद्धि, विचार और व्यक्तित्व के निर्माण का भी आधार है। जैसा अन्न हम ग्रहण करते हैं, वैसा ही उसका प्रभाव हमारे विचारों और व्यवहार में दिखाई देता है। प्रकृति, पंचतत्त्व और जीव के बीच के सूक्ष्म संबंधों को समझाते हुए आलेख हमें भोजन के प्रति अपनी दृष्टि बदलने की प्रेरणा देता है। वास्तव में, सात्त्विक और शुद्ध आहार केवल स्वस्थ शरीर ही नहीं, बल्कि निर्मल मन और सकारात्मक सोच का भी आधार है। यह आलेख याद दिलाता है कि अन्न का सम्मान, शुद्धता और संयमित सेवन ही स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की पहली शर्त है।
-रामकृष्ण तिवारी, सीधी

आलेख ‘सृष्टि है अन्नमय’ वैदिक दर्शन के माध्यम से अन्न की व्यापकता और जीवन पर उसके गहरे प्रभाव को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। इसमें बताया गया है कि अन्न केवल भौतिक शरीर का भोजन नहीं, बल्कि यह हमारे मन, बुद्धि और आत्मा के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आलेख में ‘जैसा अन्न, वैसा विचार’ के सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए समझाया गया है कि हमारे भीतर पनपने वाले सकारात्मक और नकारात्मक भाव भोजन के गुणों से भी प्रभावित होते हैं। यह आलेख इस गहरे आध्यात्मिक सत्य को उजागर करता है कि पूरा ब्रह्मांड एक-दूसरे का अन्न बनकर ही सृष्टि के चक्र को गतिमान रखता है, जो इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक बनाता है।
-राजेश अग्रवाल, पन्ना

यह आलेख भारतीय ज्ञान परंपरा एवं दर्शन पर आधारित एक गूढ़ विचार प्रस्तुत करता है। इसमें अन्न को मात्र भोजन नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के निर्माण का प्रमुख आधार बताया गया है। चंद्रमा को औषधियों एवं अन्न का स्वामी बताते हुए अन्न, मन और प्रकृति के पारस्परिक संबंध को समझाया गया है। आलेख में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के ब्रह्मस्वरूप का दार्शनिक विवेचन किया गया है। भगवद्गीता एवं संस्कृत वाङ्मय के श्लोकों से प्राचीन भारतीय चिंतन को विस्तार मिला है। प्रकृति, जीव-जगत् और मानव चेतना की एकरूपता का सुंदर चित्रण किया गया है। यह आलेख भोजन, विचार और जीवनशैली के प्रति सजग रहने तथा आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देता है। वास्तव में, अन्न ही जीवन का आधार है, जिसके बिना सृष्टि की कल्पना अधूरी है। ‘सृष्टि है अन्नमय’ भारतीय ज्ञान परंपरा, अध्यात्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है।
-उद्देश्य तिवारी, सतना

यह आलेख भारतीय दर्शन की उस गहरी अवधारणा से परिचित कराता है, जिसमें अन्न को केवल शरीर की ऊर्जा का स्रोत नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन और चेतना के निर्माण का आधार माना गया है। आलेख की सबसे प्रभावशाली बात यह है कि इसमें शरीर, बुद्धि, मन और आत्मा को अलग-अलग इकाइयों के बजाय एक-दूसरे से जुड़ी हुई कड़ियों के रूप में समझाया गया है। लेखक ने प्रकृति, पंचतत्त्व, चंद्रमा, वनस्पति और मानव शरीर के बीच संबंधों को जिस दार्शनिक दृष्टि से प्रस्तुत किया है, वह पाठक को अपने खानपान और जीवनशैली पर नए सिरे से विचार करने के लिए प्रेरित करता है। इस आलेख की एक और विशेषता यह है कि यह भोजन को केवल स्वाद या भूख मिटाने तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उसे व्यक्ति के स्वभाव, विचार और व्यवहार से जोड़ता है। यह पाठक को प्रकृति और मनुष्य के अस्तित्व की परस्पर निर्भरता समझने का अवसर देता है।
-लेखिता सिंघल, ग्वालियर

हमारा शरीर, मन और विचार हमारे भोजन से प्रभावित होते हैं। जैसा अन्न हम खाते हैं, वैसे ही हमारे विचार और स्वभाव बनते हैं। अन्न केवल शरीर को पोषण नहीं देता, बल्कि मन और बुद्धि पर भी असर डालता है। इसलिए हमें हमेशा शुद्ध, सात्त्विक और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। शरीर और मन का गहरा संबंध है। जिस प्रकार अच्छा भोजन शरीर को स्वस्थ रखता है, उसी प्रकार अच्छे विचार मन को शांत और सकारात्मक बनाते हैं। आलेख पठनीय है।
-अजय शुक्ला पंडित, बैतूल

Updated on:
14 Nov 2026, 7:47 PM IST
Published on: