अन्य खेल

13 साल की कश्मीरी लड़की ने रचा किक बॉक्सिंग में इतिहास, किया देश का नाम रोशन

जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली तजमुल इस्लाम ने सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में ही दूसरी बार किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 3:46 PM IST
tajmul_islam_kashmir.jpg

आज भारत वासियों के लिए जम्मू कश्मीर से सम्बन्धित काफी खुश कर देने वाली खबर आई है ।जहां की एक 13 साल की तजमुल इस्लाम ने दूसरी बार किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। बांदीपोरा की तजमुल ने काहिरा में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप की अंडर-14 के कैटेगरी में यह गोल्ड मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में तजमुल ने अर्जेंटीना की लालिना को मात देकर खिताब जीता।

जीत के बाद तजमुल ने ट्वीट करके अपने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की उन्होंने लिखा 'यह मेरे लिए गर्व करने का मौका है ,मैंने काहिरा में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप के अंडर-14 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। अब मैं दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हूं। इससे पहले तजमुल ने 2016 में मात्र 8 साल की उम्र में ही किकबॉक्सिंग में पहला वर्ल्ड खिताब जीता था। तजमुल की इस उपलब्धि पर जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने उन्हें बधाई दिया।

Published on: