ईशा ने प्रिसिजन की तीन सीरीज में क्रमशः 97, 96 और 99 अंक हासिल किए। इसके बाद रैपिड राउंड में उन्होंने 100, 98 और 100 अंक दर्ज किए। मनु भाकर ने प्रिसिजन में 96, 96 और 97 अंक बनाए, जबकि रैपिड में 99, 99 और 100 अंक हासिल किए। दिव्या ने प्रिसिजन में 97, 98 और 94 अंक तथा रैपिड में 98, 99 और 98 अंक दर्ज किए।