London Marathon World Record: लंदन मैराथन में रविवार को रिकॉर्ड 56,000 लोग दौड़ने के लिए उतरे। इसके साथ ही लंदन मैराथन ने नवंबर 2024 में बना न्यूयॉर्क मैराथन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
London Marathon World Record: दुनिया की सबसे बड़ी मैराथन में शुमार लंदन मैराथन ने रविवार को विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस मैराथन में 56,000 लोग दौड़ने के लिए उतरे। इसके साथ ही लंदन मैराथन ने पिछले साल नवंबर में बना न्यूयॉर्क मैराथन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसमे 55,646 प्रतियोगी दौड़े थे। लंदन मैराथन के महिला-पुरुष वर्ग में अफ्रीकी धावकों ने बादशाहत कायम की है।
पेरिस ओलंपिक 2024 के रजत पदक विजेता केन्या के सेबेस्टियन सॉवे पुरुष वर्ग में चैंपियन बने। 29 वर्षीय सेबेस्टियन ने दो घंटे 02 मिनट और 27 सेकेंड के साथ रेस जीती। वह पहली बार यहां चैंपियन बने है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने वाली इथोपिया की टिग्स्ट असेफा ने विश्व रिकॉर्ड के साथ खिताब जीता। असेफा ने दो घंटे 15 मिनट और 50 सेकेंड का समय निकालते हुए 2021 की विजेता केन्या की जॉयसिलीन जेपकोसगेई को पीछे छोड़ा। ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स की सिफान असन तीसरे नंबर पर रहीं।