अन्य खेल

जर्मनी में भारतीय स्प्र‍िंटर अन‍िमेष कुजूर का जलवा, 10.14 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर बनाया नया रिकॉर्ड, देखें Video

अनिमेष ने प्रतियोगिता की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने 100 मीटर हीट में 10.19 सेकंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले व्यक्तिगत रिकॉर्ड 10.15 सेकंड को तोड़ दिया।
2 min read
Jul 11, 2026
Animesh Kujur
100 मीटर रेस में भारत के दूसरे सबसे तेज धावक बने अनिमेष कुजूर (photo- IANS File)

Animesh Kujur Fastest 100m: भारतीय युवा धावक अनिमेष कुजूर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 100 मीटर दौड़ में नया मुकाम हासिल किया है। ओडिशा के इस धावक ने शनिवार को प्यूमा फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स 2026 मीट में पुरुषों की 100 मीटर फाइनल में 10.14 सेकंड का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया।

सबसे तेज भारतीय एथलीट

अनिमेष विदेशी धरती पर 100 मीटर की दौड़ सबसे तेज पूरा करने वाले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इसके साथ ही वे गुरिंदरवीर सिंह के बाद 100 मीटर में सबसे तेज समय देने वाले दूसरे भारतीय धावक भी बन गए हैं। गुरिंदरवीर के नाम 10.09 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड दर्ज है।

अनिमेष ने प्रतियोगिता की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने 100 मीटर हीट में 10.19 सेकंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले व्यक्तिगत रिकॉर्ड 10.15 सेकंड को तोड़ दिया।

अब अनिमेष भारत के सबसे तेज धावकों की सूची में शामिल हो गए हैं। 100 मीटर की रेस में उनके तीन प्रदर्शन गुरिंदरवीर सिंह के नेशनल रिकॉर्ड (10.09 सेकंड) के बाद दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं — 10.14, 10.15 और 10.18 सेकंड।

200 मीटर में भी मजबूत

अनिमेष की 100 मीटर में यह सफलता उनके लगातार सुधार का नतीजा है। जून में इंटर-स्टेट नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 200 मीटर में 20.74 सेकंड का समय निकालकर एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया था, जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के क्वालीफाइंग मानक (20.88 सेकंड) से बेहतर था।

क्वालीफिकेशन हासिल करने के बाद अनिमेष ने कहा था, “सच कहूं तो मैं यहां टाइमिंग के लिए नहीं था। मेरा लक्ष्य सिर्फ एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करना था। अब जब मैंने इसे हासिल कर लिया है, तो मैं एशियन गेम्स से पहले और बेहतर प्रदर्शन पर फोकस करूंगा।”

200 मीटर में अनिमेष का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 20.32 सेकंड है, जो भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। हाल के समय में उन्होंने 100 मीटर में भी लगातार सुधार किया है। अनिमेष के कोच मार्टिन ओवेन्स ने बताया कि व्यस्त यात्रा कार्यक्रम के बाद टीम का मुख्य लक्ष्य क्वालीफिकेशन हासिल करना था। हालांकि अनिमेष का पसंदीदा इवेंट 200 मीटर है, लेकिन 100 मीटर में उनका प्रदर्शन तेजी से बेहतर हो रहा है। उनकी 10.14 सेकंड की दौड़ यह साबित करती है कि वह एशियन गेम्स से पहले भारत की सबसे बड़ी स्प्रिंट उम्मीदों में से एक बन चुके हैं।

Updated on:
11 Jul 2026 02:33 pm
Published on:
11 Jul 2026 02:29 pm
Also Read
View All
China Masters: आयुष शेट्टी और पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 से नाम वापस लिया, सामने आई यह वजह

India Semifinal Qualification scenario: नीदरलैंड्स से हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल के लिए ऐसे क्वालिफ़ाई कर सकता है भारत, समझें पूरा गणित

Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट