रिले रेस में भारत पुरुष और मिश्रित वर्ग में चूका फाइनल में नहीं बना सका स्थान ओलंपिक के लिए भी नहीं कर सका क्वालिफाई
योकोहामा : जापान के योकोहामा में चल रहे भारतीय एथलीट शनिवार को आईएएएफ रिले रेस-2019 का समापन बेहतर ढंग से नहीं कर पाए और मिश्रित तथा पुरुष वर्गों में फाइनल में जाने से चूक गए। इसी के साथ वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी जाने से चूक गए।
पुरुष वर्ग में छठे स्थान पर रही भारतीय टीम
पुरुष टीम हीट-2 में 3:06.05 मिनट का समय निकाल कर छठे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई। पुरुषों की रिले स्पर्धा में जीतू बेबी, जीवन के सुरेश, कुन्हु मोहम्मद और मोहम्मद अनस याहिया की भारतीय टीम भाग ले रही थी।
इसमें भी चूकी भारतीय टीम
महिला वर्ग में टीम हीट-3 में 3:31.93 मिनट का समय लेकर पांचवें स्थान पर रही। वहीं भारतीय मिश्रित टीम कुल 18वें स्थान पर रही और इसी कारण विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई। चार गुणा चार रिले रेस में भारत की जितू बेबी, सोनिया वैश्या, प्राची और एंटोनी एलेक्स की मिश्रित टीम हीट-1 में पांचवें स्थान पर रही। इस टीम ने 3:23.59 मिनट का समय निकाला।