अन्य खेल

एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्सः उलटफेर का शिकार हुए दिग्गज रोजर फेडरर

मैच हारने से पहले दिग्गज फेडरर ने दी थीम को कड़ी चुनौती
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 3:18 PM IST
roger_federer.jpg

लंदन। लंदन में आयोजित हो रहे एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा।

38 साल के फेडरर को अपने साल के अंतिम टूर्नामेंट में ऑस्ट्रिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी डोमिनिक थीम के खिलाफ सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

हालांकि 20 बार ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने मैच में आसानी से हथियार नहीं डाले। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला लगभग सौ मिनट तक चला।

थीम की ग्रुप मैचों में यह पहली जीत थी, वह लगातार चौथे साल इस चौथे टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। अगले मैच में थीम का सामना सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा। जोकोविक एटीपी वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं।

इस हार के बाद एटीपी वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर के एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते को और मुश्किल कर दिया है।

Published on: