अन्य खेल

CWG 2018: अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भारत को एथेलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाया

CWG 2018 में भारतीय एथलिट नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता।
2 min read
Apr 14, 2018
NEERAJ CHOPRA WINS FIRST GOLD FOR INDIA IN ATHLETICS IN CWG 2018

नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। नीरज ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं इसी स्पर्धा में एक और भारतीय विपिन कशाना पांचवें स्थान पर रहे।

लम्बे अंतर से नीरज ने जीता गोल्ड
नीरज ने फाइनल में 86.47 मीटर की दूरी तय करते हुए सोने का तमगा हासिल किया। स्पर्धा का रजत पदक आस्ट्रेलिया के हेमिश पीकॉक के नाम रहा, जिन्होंने 82.59 की दूरी तय की। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 82.20 की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे। विपिन कशाना ने 77.87 की दूरी तय करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

नीरज ने अपना सीजन बेस्ट थ्रो फेका
20 साल के चोपड़ा ने पहले प्रयास में 85.50 का थ्रो कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनका दूसरा प्रयास फाउल थालेकिन फिर भी वो पहले स्थान पर बने रहे। ग्रेनादा के एंडरसन पीटर्स 82.20 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पोजीशन पर बने रहे। फिर चोपड़ा ने चौथे एटेम्पट में सीजन बेस्ट 86.47 मीटर का थ्रो फेक गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। हालांकि चोपड़ा अपने बेस्ट थ्रो 86.48 मीटर को बेहतर करने से चूक गए।

अंडर 20 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं नीरज
कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों के मुकाबले चोपड़ा का इस साल का थ्रो सबसे बेहतर था। एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक गोल्ड मेडल की उम्मीद नीरज चोपड़ा से ही थी। वो ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्होंने फील्ड इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती हो, नीरज पोलैंड में हुई IAAF वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 84.69 के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। चोपड़ा ने 84.69 के थ्रो के साथ अंडर 20 वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया था।

भारत का एथेलेटिक्स में प्रदर्शन अच्छा रहा है
इससे पहले भारत के एथेलेटिक्स में दो और मेडल आ चुकें हैं। डिसकस थ्रो में सीमा पुनिआ और नवजीत ढ़िल्लों ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वैसे भारत का एथेलेटिक्स में प्रदर्शन बढ़िया रहा है। 400 मीटर धावक मोहम्मद अनस ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए चौथा स्थान हांसिल किया था। ट्रिपल लॉन्ग जम्प में अरपिंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया था।

Published on:
14 Apr 2018 02:48 pm